{"_id":"591daa4b4f1c1bab70f2350f","slug":"ipl-style-cricket-league-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL की तर्ज पर रोमाचंक लीग अब इस देश में भी होगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL की तर्ज पर रोमाचंक लीग अब इस देश में भी होगी
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Thu, 18 May 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग के कदमों पर चलते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब जल्द ही क्रिकेट लीग लाने वाला है। जिसे अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शपागीजा क्रिकेट लीग नामदिया है। लीग की पहला सत्र काबुल में 18 से 28 जुलाई तक होगी। इसके लिए एसीबी ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, हॉन्ग कॉन्ग, यूएई , कनाडा और वेस्ट इंडीज से लीग के लिए बेसिक परमिशन ले ली है।
विज्ञापन
लीग के उद्घाटन सत्र में छह फ्रेंचाइची हिस्सा लेगी। हालांकि इससे पहले ये लीग छोटे पैमाने पर खेली जा रही थी। लीग में कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। जिसमें बांग्लादेश के तमीम इकबाल, सब्बीर रहमान, मेहंदी हसन सहित नौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनके नीलामी 25 मई को होगी। इस लिस्ट में पाकिस्तान स्टार सईद अजमल, कामरान अकमल, सोहेल तनवीर और बाबर आजम भी नजर आएंगे।
विज्ञापन