फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब विराट को IPL में चैंपियन बनाएंगे श्री राम! नए जोश के साथ नजर आएगी  RCB

Fri, 20 Sep 2019 08:08 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Sep 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
IPL: sridharan sriram and shankar basu joins rcb for next season
rcb virat

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ट्रेनर शंकर बासु को गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अनुकूलन कोच नियुक्त किया गया। बासु ने राष्ट्रीय टीम के साथ सफल कार्यकाल के बाद आरसीबी में वापसी की है। ब्रिटेन में इस साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के साथ उनका अनुबंध खत्म हो गया था।


 

IPL: sridharan sriram and shankar basu joins rcb for next season
सनराइजर्स हैदराबाद

राष्ट्रीय टीम से 2015 में जुड़ने से पहले बासु आरसीबी के साथ जुड़े थे और उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ ट्रेनर में से एक माना जाता है। बासु के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को भी इस आईपीएल फ्रेंचाइजी का बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया। भारत के लिए आठ वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले श्रीराम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

IPL: sridharan sriram and shankar basu joins rcb for next season
हैदराबाद की टीम

श्रीराम ने आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स से नाता तोड़ लिया था और किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़ गए थे। आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के एडम ग्रिफिथ को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है जबकि दक्षिण अफ्रीका के इवान स्पीचली को फिजियोथेरेपिस्ट बनाया गया है। मालोलन रंगराजन बैंगलोर की फ्रेंचाइजी के लिए प्रतिभा तलाशने का काम करेंगे जबकि मेजर सौम्यदीप पाइन टीम मैनेजर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL: sridharan sriram and shankar basu joins rcb for next season
srh
आरसीबी ने इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को अपना क्रिकेट संचालन निदेशक नियुक्त किया था जबकि ऑस्ट्रेलिया के साइमन कैटिच को मुख्य कोच बनाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed