फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Shane Bond breaks ties with Mumbai Indians, also leaves the post of head coach of Indians Emirates

IPL: शेन बांड ने मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ा, मुंबई इंडियंस अमीरात के मुख्य कोच का पद भी छोड़ा

Thu, 19 Oct 2023 12:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 12:04 AM IST
सार

बांड 2015 में मुंबई टीम से जुड़े थे और उनके गेंदबाजी कोच रहते टीम चार आईपीएल खिताब जीत चुकी है।

विज्ञापन
IPL: Shane Bond breaks ties with Mumbai Indians, also leaves the post of head coach of Indians Emirates
शेन बॉन्ड - फोटो : Mumbai Indians

विस्तार

पिछले नौ साल से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शेन बांड ने इस आईपीएल टीम से नाता तोड़ लिया है। बांड 2015 में मुंबई टीम से जुड़े थे और उनके गेंदबाजी कोच रहते टीम चार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस अमीरात के मुख्य कोच के पद से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा ,‘ मैं पिछले नौ सत्र में मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देता हूं। यह बेहतरीन अनुभव रहा और मैदान के भीतर तथा बाहर काफी अच्छी यादें रही।’ उन्होंने कहा , ‘ इतने महान लोगों, खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात रही। मुझे उन सभी की कमी खलेगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed