फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Rohit Sharma said to be upset with Hardik Pandya captaincy and may leave Mumbai Indians after this season

IPL 2024: हार्दिक की कप्तानी से नाराज रोहित लेंगे कोई बड़ा फैसला? मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका

Thu, 04 Apr 2024 04:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Apr 2024 04:52 PM IST
सार

रोहित शर्मा को मुंबई ने 2011 में 9.2 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल कराया था। रोहित ने 201 मैचों में 5110 रन बनाए हैं और वह लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे थे। इसके बावजूद मुंबई फ्रेंचाइजी ने 2024 सीजन के लिए रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया।

विज्ञापन
IPL: Rohit Sharma said to be upset with Hardik Pandya captaincy and may leave Mumbai Indians after this season
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस में कप्तानी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मुंबई की कमान संभाल रहे हार्दिक पांड्या की कप्तानी से खुश नहीं बताए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रोहित आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद मुंबई फ्रेंचाइजी को अलविदा कह देंगे। रोहित अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं और इस फ्रेंचाइजी के साथ 2011 से ही जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं रोहित
रोहित शर्मा को मुंबई ने 2011 में 9.2 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल कराया था। रोहित ने 201 मैचों में 5110 रन बनाए हैं और वह लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे थे। इसके बावजूद मुंबई फ्रेंचाइजी ने 2024 सीजन के लिए रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया। टीम के इस फैसले से सभी चकित हुए और इसे लेकर असंतोष भी उभरा। अब बताया जा रहा है कि रोहित हार्दिक की कप्तानी से नाराज हैं और कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 
विज्ञापन


ड्रेसिंग रूम में हुई थी अनबन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक की कप्तानी से रोहित नाराज हैं और इसे लेकर ड्रेसिंग रूम में दोनों की अनबन भी हुई थी। इस सीजन मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम को अपने पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम अबतक खाता भी नहीं खोल सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार, कई निर्णय को लेकर दोनों के बीच बहस हुई जिससे ड्रेसिंग रूम में टीम के लिए बेहतर माहौल नहीं बन पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मैच से ही दिखने मिला टकराव
मुंबई इंडियंस टीम पहले ही मैच से बंटी हुई नजर आ रही है। टीम का इस सीजन का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुआ था। इस मैच के दौरान कई मौकों पर रोहित और हार्दिक में अनबन देखने मिली। हार्दिक मैच के दौरान बार-बार रोहित की फील्डिंग पोजिशन में बदलाव करते दिखे थे। 


कहां से शुरू हुआ विवाद?
स सीजन के लिए हुई मिनी नीलामी से पहले ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात से ट्रेड किया। हार्दिक की दोबारा टीम में वापसी हुई, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब टीम प्रबंधन ने पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई को चैंपियन बनाने वाले रोहित की जगह हार्दिक को अपना कप्तान नियुक्त किया। इस फैसले ने दर्शकों को चकित कर दिया। रोहित के फैंस उन्हें कप्तानी से हटाए जाने से नाराज थे। हार्दिक ने इस दौरान अपनी कप्तानी में कुछ गलतियां भी की। इस कारण बार-बार हार्दिक हूटिंग का शिकार हो रहे हैं। हालांकि पिछले मैच के दौरान रोहित हार्दिक के बचाव में आए थे और उन्होंने दर्शकों से हार्दिक की हूटिंग नहीं करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed