फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL postpones: How bio bubble broke and what next, here is all you need to know

आईपीएल स्थगित: आखिर कैसे टूट गया ‘बायो बबल’, कहां हुई चूक, जानिए सबकुछ

Tue, 04 May 2021 05:07 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 May 2021 05:07 PM IST
सार

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ियों और चेन्नई सुपर किंग्स स्टाफ सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लीग के बाकी सभी मैच अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। यहां सवाल यह है कि सुरक्षित बायो बबल में रहने के बावजूद कोरोना खिलाड़ियों तक पहुंचा कैसे। यहां हम आपको बताएंगे कि बायो बबल क्या होता है, इसके टूटने के पीछे के क्या कारण हो सकते हैं और अब आईपीएल के इस सीजन के बाकी बचे मैचों का क्या होगा। पढ़िए ये खास रिपोर्ट...

विज्ञापन
IPL postpones: How bio bubble broke and what next, here is all you need to know
कोरोना के चलते आईपीएल स्थगित - फोटो : ट्विटर/पिक्साबे

विस्तार

तीन मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाद वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंजबाद संदीप वारियर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होने वाले मैच को स्थगित कर दिया गया था। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टाफ के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, इसके बाद कोरोना वायरस सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में भी पहुंचा। सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाद ऋद्धिमान साहा और दिल्ली के स्पिनर अमित मिश्रा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद आईपीएल को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

जानिए क्या होता है बायो बबल

बायो बबल या जैव सुरक्षित वातावरण ऐसा क्षेत्र होता है जिसके अंदर रहने वाले लोगों का संपर्क बाहरी दुनिया से बिल्कुल नहीं रहता। आईपीएल के लिए बनाए गए बायो बबल में खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े सभी लोग शामिल थे। इन्हें इससे बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी। आसान शब्दों में कहें तो यह एक काल्पनिक बुलबुले की तरह होता है और इसमें मौजूद सभी लोगों के लिए इससे बाहर निकलना प्रतिबंधित होता है। ऐसा इसलिए कि बाहरी दुनिया से संपर्क ही न हो और वायरस अंदर न आ सके। बीसीसीआई के अनुसार बायो बबल को तोड़ना कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के तहत आता है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती अपने कंधे का स्कैन करवाने के लिए अस्पताल गए थे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार जरूरत पड़ने पर खिलाड़ी पीपीई किट पहनकर अस्पताल जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए और बायो बबल टूटा। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और एक बस क्लीनर भी कोरोना की चपेट में आ गया है। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते  इतने गंभीर हालात होने पर भी पर्याप्त सावधानी क्यों नहीं बरती गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैकिंग डिवाइस पर उठे सवाल

सूत्रों के अनुसार आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से शिकायत की है कि बायो बबल बना रहे यह सुनिश्चित करने के लिए इस्तेमाल हो रहीं ट्रैकिंग डिवाइस घटिया गुणवत्ता की हैं। दरअसल, खिलाड़ी बायो बबल में ही रहें, इस पर नजर रखने के लिए सभी खिलाड़ियों को एक ट्रैकिंग डिवाइस दी गई थी। खिलाड़ी अगर निर्धारित इलाके से बाहर जाते हैं तो ये डिवाइस उन्हें अलर्ट करती है।पिछला आईपीएल कोरोना के साये में दुबई में हुआ था। तब भी यह व्यवस्था अपनाई गई थी। लेकिन, तब यह डिवाइस ब्रिटेन की एक कंपनी ने उपलब्ध कराई थी और इस बार यह चेन्नई की एक कंपनी से ली गई थी। 

इसे लेकर बीसीसीआई से शिकायत करने वाली फ्रेंचाइजी ने यह भी कहा है कि यह ट्रैकिंग डिवाइस सही डाटा नहीं दे रही है। बता दें कि यह डिवाइस एक रिस्ट बैंड की तरह होती है जो एक सेंट्रल पैनल से जुड़ी होती है। खिलाड़ियों को या बायो बबल में रहने वाले लोगों को इसे हाथ में पहनना होता है। इससे पता चलता है कि कौन बायो बबल का उल्लंघन कर रहा है। अब अगर यह मशीन सही से काम नहीं कर रही थी तो सवाल यह  है कि ब्रिटेन की जिस कंपनी ने दुबई में यह काम सफलतापूर्वक किया था तो इस बार लापरवाही क्यों बरती गई और इस सीजन में भी उसे ही यह काम क्यों नहीं दिया गया।

विज्ञापन

मुंबई में हो सकते हैं बाकी मैच

सूत्रों के अनुसार आईपीएल के बाकी बचे हुए सभी मैच मुंबई में करवाए जा सकते हैं। बीसीसीआई पूरी मशीनरी को मुंबई ले जाने पर काम कर रहा है। इसके अलावा लगभग सभी टीमों ने कोलकाता और बैंगलोर जाने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल को पूरी तरह मुंबई ले जाने की अंतिम तारीख सात मई रखी गई है। जानाकारी के अनुसार बीसीसीआई इसमें लगा हुआ है। हालांकि, अगर आईपीएल के बाकी सभी मैच मुंबई में कराए जाते हैं तो तो दोबारा बायो बबल तैयार करने, होटल और स्टेडियम सैनिटाइज करने और कोरोना से बचाव संबंधी बाकी इंतजामों में समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed