फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: MS Dhoni-led Chennai Super Kings depart for UAE

IPL 2021: चौथी बार चैंपियन बनने को तैयार सीएसके, धोनी की अगुवाई में टीम ने भरी यूएई की उड़ान

Fri, 13 Aug 2021 03:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Aug 2021 03:33 PM IST
सार

आईपीएल के दूसरे फेज में यानी 19 सितंबर को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी।

विज्ञापन
IPL: MS Dhoni-led Chennai Super Kings depart for UAE
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : social media

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स चौथी बार चैंपियन बनने के लिए तैयार है। धोनी की अगुवाई में टीम शुक्रवार को चेन्नई से यूएई के लिए रवाना हो गई। बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। पहले दिन यानी 19 को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। चेन्नई से ठीक एक दिन पहले  मुंबई की टीम यूएई के लिए रवाना हुई थी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल
10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर दुबई में जबकि 11 अक्तूबर को एलिमिनेटर शारजाह में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा। 15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे।

चेन्नई दूसरे स्थान पर 
आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed