फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Media Rights BCCI invites tender for IPL media rights check full details

IPL Media Rights: आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए टेंडर जारी, जानें कौन-कौन सी कंपनियां लगा सकती हैं बोली

Tue, 29 Mar 2022 09:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 29 Mar 2022 09:09 PM IST
सार

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2023 से 2027 सीजन तक के लिए मीडिया राइट्स के लिए टेंडर जारी किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार (29 मार्च) को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
IPL Media Rights BCCI invites tender for IPL media rights check full details
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2023 से 2027 सीजन तक के लिए मीडिया राइट्स के लिए टेंडर जारी किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार (29 मार्च) को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि गवर्निंग काउंसिल निविदा प्रक्रिया के जरिए मीडिया राइट्स के लिए प्रसिद्ध संस्थाओं से बोलियां आमंत्रित करती हैं।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया के विस्तृत नियम और शर्तें, पात्रता आवश्यकताओं, बोलियों को प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, प्रस्तावित मीडिया अधिकार पैकेज और दायित्वों आदि को 'टेंडर के निमंत्रण' में बताया गया है। इसे भुगतान की प्राप्ति पर उपलब्ध कराया जाएगा। टेंडर के लिए आवेदन करने के समय कम से कम 25 लाख रुपये जमा करने होंगे। यह राशि वापिस नहीं होगी। बीसीसीआई को उम्मीद है कि इस बार बोली 40 हजार करोड़ रुपये या उससे अधिक की लग सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




जय शाह ने ट्वीट किया, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने सीजन 2023-27 के लिए आईपीएल मीडिया अधिकारों के लिए टेंडर दस्तावेज जारी किया है। 2 नई टीमों, अधिक मैचों, अधिक जुड़ाव, अधिक स्थानों के साथ, हम टाटा आईपीएल को नई और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। टेंडर के लिए दस्तावेज अब खरीद के लिए उपलब्ध है। आईपीएल इतिहास में पहली बार, मीडिया अधिकारों की ई-नीलामी की जाएगी। ई-नीलामी 12 जून 2022 से शुरू होगी। मुझे कोई शक नहीं है कि अधिकतम राजस्व हासिल होगा और इसका महत्व भी अधिकतम होगा।"

मौजूदा समय में आईपीएल के मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का अधिकार डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास है। इस बार आईपीएल में दो नई टीमें शामिल हुई हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स के शामिल होने से 60 की जगह 74 मैच हो गए हैं। इस बार मीडिया राइट्स नीलामी में स्टार नेटवर्क, जी-सोनी और रिलायंस वायकॉम 18 के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। बीसीसीआई अमेजॉन प्राइम, मेटा और यूट्यूब से ‘डिजिटल स्पेस’ के लिए आक्रामक बोली लगाने की उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed