फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl match preview of mumbai indians vs royal challengers banglore

RCB के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी मुंबई

Sat, 18 Apr 2015 08:26 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
ipl match preview of mumbai indians vs royal challengers banglore

आईपीएल-8 में सबसे खराब दौर से गुजर रही मुंबई अब रविवार को मजबूत टीम बंगलौर के खिलाफ जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन

रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई की टीम को अभी तक अपने खेले सभी चारों मैचों में हार मिली है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने अपने दो में से एक मुकाबला जीता है।

मुंबई की टीम अब भी सही संतुलन की तलाश में है, खासकर ओपनिंग को लेकर उसकी समस्या जस की तस है। टीम के लिए रोहित शर्मा, एरोन फिंच, पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस पारी की शुरुआत कर चुके हैं, लेकिन यह दांव सही नहीं पड़ा है। यहां तक कि बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल करने से भी टीम को अधिक फायदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं आरसीबी ने 13 अप्रैल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बढ़िया जीत दर्ज की जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम के पास क्रिस गेल, विराट और एबी डीविलियर्स के रूप में विध्वंसक बल्लेबाज हैं। मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में सीन एबोट और वरुण एरोन प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह अशोक डिंडा और डेविड वीज को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल-8 के बेस्ट टीमें भी आमने-सामने

ipl match preview of mumbai indians vs royal challengers banglore

आईपीएल-8 में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स और दूसरे नंबर पर काबिज मजबूत चेन्नई सुपरकिंग्स की जब रविवार को अहमदाबाद में भिड़ंत होगी तो मैदान का नजारा देखने लायक होगा। यह मुकाबला होगा इस सीजन की सबसे मजबूत टीमों के बीच और इसमें दर्शकों को पूरा रोमांच देखने को मिलेगा। राजस्थान की जीत में उसके शीर्ष क्रम ने नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन कर अहम योगदान दिया है, वहीं गेंदबाजी इकाई भी बेहतरीन लय में है। बल्लेबाजी में जहां रहाणे, संजू सैमसन, स्मिथ, दीपक हुड्डा ने अपनी योग्यता दिखाई है, वहीं गेंदबाजी में टिम साउदी, क्रिस मौरिस, जेम्स फॉकनेर, धवल कुलकर्णी, प्रवीण तांबे ने चमक बिखेरी है।

वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी अब तक का सफर आसान ही रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैककुलम ने इस सत्र का पहला शतक ठोककर इरादे जाहिर कर दिए थे, जिसके बाद उन्होंने लय बनाए रखी। जिस तरह उन्होंने ड्वेन स्मिथ के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी, उससे तो निश्चित ही राजस्थान की टीम भी चिंतित होगी। इन दोनों के अलावा रैना, धोनी और फाफ डु प्लेसिस बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करते हैं। गेंदबाजी में आशीष नेहरा ने अपने प्रदर्शन से बेहद प्रभावित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed