{"_id":"37386ce4-a5fb-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-delhi-dare-devils-vs-rcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार का क्रम तोड़ने की कोशिश करेंगे डेयरडेविल्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार का क्रम तोड़ने की कोशिश करेंगे डेयरडेविल्स
बंगलुरू/एजेंसी
Updated Tue, 16 Apr 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूर्नामेंट में लगातार चार मैच हार चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स का मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर जैसी मजबूत टीम से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
दिल्ली टूर्नामेंट में अपने चारों मुकाबले हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे है। कप्तान महेला जयवर्धने अभी तक टीम को पटरी पर लाने में नाकाम रहे हैं।
दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली की गेंदबाजी और फील्डिंग भी अभी तक फिसड्डी रही है।
दूसरी ओर बंगलोर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार को भुलाकर एक बार फिर जीत की लय हासिल करने उतरेगी।
हालांकि चेन्नई के खिलाफ बंगलोर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। ऐसे में दिल्ली के लिए बंगलोर जैसी मजबूत टीम को थामकर अंक तालिका में अपना खाता खोलना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन