{"_id":"f5bb58d6-9f8c-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-sunrisers-hyderabad-vs-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल पर भारी पड़े स्टेन, सुपर ओवर में जीती सनराइजर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल पर भारी पड़े स्टेन, सुपर ओवर में जीती सनराइजर्स
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Apr 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में पहली बार सुपर ओवर में पहुंचे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को हरा दिया। सुपर ओवर में हैदराबाद ने 20 रन बनाए जबकि आरसीबी 15 रन बना सकी।
विज्ञापन
व्हाइट ने बिगाड़ा आरसीबी का खेल
सुपर ओवर में हैदराबाद की ओर से कैमरुन व्हाइट और तिसारा परेरा की जोड़ी बल्लेबाजी करने आई। आरसीबी की ओर से विनय कुमार सुपर ओवर फेंकने आए थे। कैमरुन व्हाइट ने 2 छक्के जड़कर टीम का स्कोर 20 रन पहुंचा दिया।
विज्ञापन
आरसीबी की ओर से विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी हैदराबाद के गेंदबाज डेल स्टेन के खिलाफ 15 रन बना सकी। इस तरह सनराइजर्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मैच का फुलस्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
हनुमा का कमाल
इससे पहले आरसीबी के बनाए 130 रनों के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद भी निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी।
बेहद खराब शुरुआत के बाद हनुमा विहारी (44 नाबाद) की शानदार पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच में वापसी की।
सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल 2 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर अरुण कार्तिक को कैच थमा बैठे। कैमरुन व्हाइट (5) हेनरिक्स के दूसरे शिकार बने। अक्षत रेड्डी 23 और कुमार संगकारा 16 रन बनाकर आउट हुए।
नाजुक स्थिति में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हनुमा विहारी ने मोर्चा संभाला और मैच में हैदराबाद की वापसी करा दी। आशीष रेड्डी (14) ने भी हनुमा का अच्छा साथ दिया।
हनुमा 46 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हनुमा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हनुमा ने नाबाद 44 रन बनाने के साथ-साथ क्रिस गेल का विकेट भी लिया था।
आरसीबी की ओर से जयदेव उन्नादकट और हेनरिक्स को 2-2 विकेट मिले। विनय कुमार और मुरलीधरन को एक-एक सफलता मिली।
आरसीबी ने बनाए 130 रन
विराट कोहली (46) और एमसी हेनरिक्स (44) की पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजजर्स बंगलौर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही। विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ऑफ स्पिनर हनुमा विहारी की गेंद को कट करने के फेर में पार्थिव पटेल के कैच थमा बैठे। उन्होंने एक रन बनाए।
दूसरे ओपनर तिलकरत्ने दिलशान (5) को इशांत शर्मा ने बोल्ड कर दिया। करुण नायर (9) भी सस्ते में चलते बने।
कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी की लड़खड़ाती पारी संभाला हालांकि वे अर्द्घशतक से चूक गए। कोहली ने 44 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का की मदद से 46 रन बनाए।
ऑलराउंडर एमसी हेनरिक्स ने उपयोगी 44 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। हेनरिक्स ने 40 गेंद की इस पारी में 5 चौके जमाए।
कोहली और हेनरिक्स के अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज अपनी पारी को दो अंकों में नहीं पहुंचा पाया।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इशांत शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। इशांत ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। डेल स्टेन, हनुमा विहारी, तिसारा परेरा, अमित मिश्रा और आशीष रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।