{"_id":"cb7d1ee6-a055-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-rajasthan-royals-vs-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता पर राजस्थान की रॉयल जीत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता पर राजस्थान की रॉयल जीत
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेड हौज (नाबाद 46) के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 19 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
राजस्थान के बनाए 144 रनों के जवाब में कोलकाता की पूरी टीम 19 ओवर में 130 रन पर सिमट गई।
आईपीएल के छठे संस्करण में राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है।
मैच का फुलस्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कप्तान गौतम गंभीर ने पहले ओवर में ही चौका और छक्का जड़कर टीम को तेज शुरुआत दी। लेकिन दूसरे छोर से राहुल शुक्ला ने मनविंदर बिसला (1) और जैक कॉलिस (शून्य) को पवेलियन भेजकर कोलकाता को दो शुरुआती झटके दे दिए।
विज्ञापन
इसके बाद गंभीर ने मनोज तिवारी के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन सिद्घार्थ त्रिवेदी ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गौतम गंभीर 22 और मनोज तिवारी 14 रन बनाकर सिद्घार्थ के शिकार बन गए।
5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इयोन मोर्गन ने 51 रनों की पारी खेली। मोर्गन ने 38 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के जमाए। इसके अलावा कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज राजस्थान के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका।
राजस्थान की ओर से 'मैन ऑफ द मैच' सिद्घार्थ त्रिवेदी और किवोन कूपर को 3-3 विकेट मिले। जबकि राहुल शुक्ला ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। एस श्रीसंत और शॉन टैट को एक-एक सफलता मिली।
राजस्थान ने बनाए 144 रन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से ब्रैड हौज नाबाद 46 और अजिंक्य रहाणे ने 36 रन बनाए।
इस सीजन में पहला मैच खेल रहे शेन वाटसन केवल 5 रन बनाकर ब्रेट ली की गेंद पर चलते बने। जबकि पिछले मैच में अर्धशतक बनाने वाले कप्तान राहुल द्रविड़ 17 रन बनाकर रजत भाटिया की गेंद पर बोल्ड हो गए।
द्रविड़ के आउट होने के बाद क्रीज पर आए स्टुअर्ट बिन्नी 14 रन बनाकर लक्ष्मी रतन शुक्ला की गेंद पर LBW हो गए।
रहाणे 36 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच हुए। नरेन ने किवोन कूपर (शून्य) का शिकार किया। रहाणे ने 34 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि हौज ने 31 गेंदों में 7 चौके ठोके। हौज ने नाबाद 46 रन बनाए।
विकेटकीपर दिशांत याज्ञनिक ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए। याज्ञनिक ने एक चौका ओर एक छक्का लगाया।
कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। ब्रेट ली, रजत भाटिया और लक्ष्मी शुक्ला को एक-एक विकेट मिला।