फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL in UAE: Teams want three day quarantine in UAE instead of six

UAE में IPL: छह की बजाय तीन दिन का आइसोलेशन, खाने की विशेष सुविधा चाहती हैं टीमें

Wed, 05 Aug 2020 04:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 05 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
IPL in UAE: Teams want three day quarantine in UAE instead of six
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां एडिशन अगले महीने यूएई में खेला जाना है। इसके लिए टीमें यूएई में छह की बजाय तीन दिन का आइसोलेशन चाहती हैं। इसके अलावा पूर्व सूचना के साथ टीम और पारिवारिक डिनर के आयोजन के लिए उन्होंने बोर्ड की अनुमति भी मांगी है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही टीमों ने होटल में बाहर से संपर्क रहित (कॉन्टैक्टलेस) खाने की डिलीवरी की अनुमति का भी अनुरोध किया है। इस पर बुधवार की शाम टीम मालिकों और आईपीएल अधिकारियों की बैठक में बात की जाएगी।
विज्ञापन


बीसीसीआई की मौजूदा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की यूएई में आइसोलेशन के दौरान पहले, तीसरे और छठे दिन टेस्ट किया जाएगी। इसके बाद ही उन्हें अभ्यास की अनुमति मिलेगी। इसके बाद भी 53 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में हर पांचवें दिन उनकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘ज्यादातर खिलाड़ियों ने छह महीने से क्रिकेट नहीं खेला है तो वे ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना चाहते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर क्या हम आइसोलेशन छह की बजाय तीन दिन का कर सकते हैं। क्या खिलाड़ियों को ‘बायो बबल’ में अभ्यास की अनुमति दी जा सकती है।’

बीसीसीआई ने टीमों को 20 अगस्त के बाद ही यूएई रवाना होने के लिए कहा है। चेन्नई सुपर किंग्स समेत कुछ टीमें जल्दी जाना चाहती थी। इसमें यह भी कहा गया, ‘क्या टीमों को 20 की बजाय 15 अगस्त के बाद जाने की अनुमति दी जा सकती है ताकि उन्हें अभ्यास और तैयारी के लिए उचित समय मिल सके।’

एसओपी के अनुसार खिलाड़ियों और टीम मालिकों के परिवार आईपीएल के दौरान जैव सुरक्षित माहौल में ही रहेंगे। टीमें चाहती है कि बोर्ड इसकी समीक्षा करे। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा एसओपी के अनुसार वे टीम के साथ संपर्क नहीं कर सकते जब तक बायो-बबल का हिस्सा नहीं हों। टीम मालिक तीन महीने तक बबल में नहीं रह सकेंगे। इसलिए चिकित्सा सलाह के आधार पर मालिकों और परिवार के साथ विशेष प्रोटोकॉल बनाया जा सकता है।’


यूएई में आइसोलेशन के दौरान खिलाड़ियों को टीम के दूसरे सदस्यों से भी बातचीत की अनुमति नहीं रहेगी। वे तीन कोविड टेस्ट होने के बाद ही ऐसा कर सकेंगे। टीमों ने यह भी जानना चाहा है कि क्या खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों के प्रति व्यावसायिक दायित्वों का निर्वाह भी कर सकेंगे जिसके लिए उन्हें शूटिंग और लोगों से मिलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed