फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl gets hype with planned controversy

आईपीएल एक जुनून या सब स्क्रिप्ट के गुलाम?

Fri, 12 Apr 2013 04:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Apr 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
 ipl gets hype with planned controversy

बंगलुरू में केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का मैदान पर भिड़ना महज एक संयोग था या इसके पीछे कोई और कहानी है?

विज्ञापन


यह सवाल इस समय अब इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि इस तरह के विवाद में पहली बार शामिल होने वाले श्रीसंत ने अपने ट्विटर पेज पर इस तरह की घटना को 'प्लानिंग' बताया है।
विज्ञापन


हालांकि श्रीसंत ने गंभीर-कोहली विवाद की तुलना उनके और हरभजन सिंह के बीच हुए विवाद से किए जाने पर निराशा जताई है।

लेकिन श्रीसंत ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है कि उनको हरभजन ने थप्पड़ मारने की जो कोशिश की वो प्लानिंग के तहत था।

आईपीएल की चमक
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहले ही सीजन में इस फॉर्मेट को जैकपॉट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खेल में पैसा लगाने वाले और इसे देखने वाले सभी मालामाल हो गए। देश में घरेलू युवा खिलाड़ियों को 'पैसे वाली नौकरी' मिल गई।

जबकि 2008 से पहले तक घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी पैसों का रोना रोते थे। आईपीएल का फायदा यह हुआ कि भारत में क्रिकेट एक भविष्य बन गया है।

हिट फॉर्मूला
टेस्ट क्रिकेट की नीरसता और वनडे की एकरूपता के बाद टी20 क्रिकेट ने प्रशंसकों का मन मोह लिया।

टी20 फॉर्मेट के रूप में आईपीएल के पहले सीजन में प्रशंसकों को इस खेल में चीयरलीडर्स और रंग बिरंगे खिलाड़ियों के ड्रेस ने प्रशंसकों को दीवाना बना दिया।

इसके अलावा भी इस दौरान कई चीजें आईपीएल में शामिल हो गईं जो इसकी लोकप्रियता का बढ़ा रही हैं।

पहले सीजन में टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन और श्रीसंत के 'थप्पड़ कांड' ने खूब चर्चा बटोरी।

हरभजन ने मैच हारने के बाद अपने विपक्षी टीम के खिलाड़ी श्रीसंत को मैदान पर थप्पड़ जड़ दिया था।

इस कांड ने खूब सुर्खियां बटोरी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी आलोचना भी हुई। लेकिन क्रिकेट तो 'बिक' रहा था।

ऐसी घटना भले ही क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुई थी लेकिन लोगों ने इसका भी आनंद लिया।

उसके बाद मैदान पर इस तरह की घटनाएं होना आम बात हो गई। आईपीएल के क्रिकेट प्रशंसक अपने खिलाड़ियों की हर हरकत को सम्मान देने लगे।

ऐसी ही घटना सीजन-6 में हुई जब टीम इंडिया के दो खिलाड़ी आईपीएल में हाथापाई के करीब पहुंच गए।

गौतम गंभीर और विराट कोहली जिस कदर मैदान पर एक दूसरे को 'गालियां' बक रहे थे उसके बाद तो यही लग रहा था कि कहीं ये इस खेल की कठपुतली तो नहीं हैं?

क्योंकि इस खेल की खोज करने वाले ललित मोदी ने एक बार कहा था कि वो इसे हिट करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

हालांकि ललित मोदी अब खुद इस 'खेल' के शिकार होकर बाहर हो चुके हैं लेकिन उनके 'ब्लू प्रिंट' तो इसे चलाने वालों के पास तो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed