फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl cricketer will give training

मनचलों से कैसे बचें, बताएंगे आईपीएल के क्रिकेटर

Mon, 15 Apr 2013 08:06 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
ipl cricketer will give training

क्रिकेट के मैदान पर गेंद और बल्ले से विरोधियों के होश उड़ाने वाले क्रिकेटर अब शहर की युवतियों को मनचलों से बचने की ट्रेनिंग देते नजर आएंगे।

विज्ञापन


इस तरह की सामाजिक पहल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों ने की है। इसके तहत टीम के खिलाड़ी चंडीगढ़ पुलिस के साथ कालेज, प्राइवेट कंपनी और यूनिवर्सिटी आदि का दौरा करेंगे और वहां पर युवतियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने इसके लिए चार्ट भी बना लिया है। इसके तहत किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी 26 से 30 अप्रैल तक पुलिस के साथ कालेज, यूनिवर्सिटी आदि में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच जगहों पर दी जाएगी ट्रेनिंग
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी चंडीगढ़ पुलिस के साथ एमसीएम कालेज सेक्टर 36, पीजी नर्सिंग कालेज, इंफोसिस सेंटर, पंजाब यूनिवर्सिटी और गर्ल्स स्कूल में जाएंगे। टीम के खिलाड़ी वहां की छात्राओं और महिलाओं को मनचलों से बचने के टिप्स देंगे।

गिलक्रिस्ट ने बताए थे ट्रैफिक नियम
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम ग्रिलक्रिस्ट इससे पहले ट्रैफिक पुलिस के जागरूकता अभियान का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान पिकाड़ली चौक पर पुलिस जवानों के साथ मिलकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी संबंधी पंफलेट देकर जागरूक किया था।


छेड़छाड़ की वारदात के बाद चलाई थी मुहिम
शहर में युवतियों और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने कालेज और स्कूलों में जाकर मनचलों से बचने की ट्रेनिंग देने की मुहिम शुरू की थी। इसके तहत पुलिस ने सेक्टर 42 स्थित जीसीजी कालेज और सेक्टर 11 जीसीजी कालेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए थे।

छात्राओं और युवतियों को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने क्रिकेट खिलाड़ियों से संपर्क किया है।
आरपी उपाध्याय, आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed