{"_id":"62110061e3f22757360affda","slug":"ipl-contract-feels-unreal-like-a-computer-game-shocked-mark-wood-says-after-being-bought-by-lucknow-super-giants","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: नीलामी में मिले 7.50 करोड़ रुपये, हैरान इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा- ये एक अवास्तविक कंप्यूटर गेम की तरह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: नीलामी में मिले 7.50 करोड़ रुपये, हैरान इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा- ये एक अवास्तविक कंप्यूटर गेम की तरह
Sat, 19 Feb 2022 08:06 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 19 Feb 2022 08:06 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 10 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने देश-विदेश के कुल 204 खिलाड़ियों का चयन किया और उनके लिए भारी-भरकम बोलियां लगाई। मोटी रकम पाने वालों में एक नाम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का भी है, जिन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 7.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा।
विज्ञापन
मार्क वुड
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 10 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने देश-विदेश के कुल 204 खिलाड़ियों का चयन किया और उनके लिए भारी-भरकम बोलियां लगाई। मोटी रकम पाने वालों में एक नाम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का भी है, जिन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 7.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले वुड को खरीदने के लिए दिल्ली, चेन्नई और लखनऊ के बीच होड़ लगी लेकिन नई फ्रेंचाइजी लखनऊ उन्हें खरीदने में सफल रही।
विज्ञापन
नीलामी में मोटी रकम मिलने के बाद मार्क वुड ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने हैरानी जताते हुए कहा, "आईपीएल में एक अनुबंध प्राप्त करना 'फुटबॉल मैनेजर' जैसे कंप्यूटर गेम खेलने के समान था - "बिल्कुल वास्तविक नहीं"।
विज्ञापन
उन्होंने दी गार्जियन से बातचीत में कहा, "जैसे ही अंतिम रकम की पुष्टि हुई, सारा ने पूछा कि यह पाउंड में क्या है - मुझे अपने सभी खातों को फ्रीज करना पड़ सकता है ताकि यह गायब न हो, लेकिन हम खुश हैं। यह एक अजीब अनुभव है। यह एक कंप्यूटर गेम जैसा लगता है - लगभग वास्तविक नहीं, फुटबॉल मैनेजर्स पर स्थानांतरण की तरह - लेकिन जब आप साइन हो जाते हैं तो यह बहुत वास्तविक भी होता है।"
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 2018 में आईपीएल खेल चुके 32 वर्षीय क्रिकेटर ने परिवार के साथ समय बिताने की वजह से पिछले साल की नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया था।