फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Contract Feels Unreal Like A Computer Game shocked Mark Wood says After Being Bought By Lucknow Super Giants

IPL 2022: नीलामी में मिले 7.50 करोड़ रुपये, हैरान इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा- ये एक अवास्तविक कंप्यूटर गेम की तरह

Sat, 19 Feb 2022 08:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 19 Feb 2022 08:06 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 10 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने देश-विदेश के कुल 204 खिलाड़ियों का चयन किया और उनके लिए भारी-भरकम बोलियां लगाई। मोटी रकम पाने वालों में एक नाम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का भी है, जिन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 7.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा।

विज्ञापन
IPL Contract Feels Unreal Like A Computer Game shocked Mark Wood says After Being Bought By Lucknow Super Giants
मार्क वुड - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 10 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने देश-विदेश के कुल 204 खिलाड़ियों का चयन किया और उनके लिए भारी-भरकम बोलियां लगाई। मोटी रकम पाने वालों में एक नाम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का भी है, जिन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 7.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले वुड को खरीदने के लिए दिल्ली, चेन्नई और लखनऊ के बीच होड़ लगी लेकिन नई फ्रेंचाइजी लखनऊ उन्हें खरीदने में सफल रही।

विज्ञापन


नीलामी में मोटी रकम मिलने के बाद मार्क वुड ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने हैरानी जताते हुए कहा, "आईपीएल में एक अनुबंध प्राप्त करना 'फुटबॉल मैनेजर' जैसे कंप्यूटर गेम खेलने के समान था - "बिल्कुल वास्तविक नहीं"।
विज्ञापन


उन्होंने दी गार्जियन से बातचीत में कहा, "जैसे ही अंतिम रकम की पुष्टि हुई, सारा ने पूछा कि यह पाउंड में क्या है - मुझे अपने सभी खातों को फ्रीज करना पड़ सकता है ताकि यह गायब न हो, लेकिन हम खुश हैं। यह एक अजीब अनुभव है। यह एक कंप्यूटर गेम जैसा लगता है - लगभग वास्तविक नहीं, फुटबॉल मैनेजर्स पर स्थानांतरण की तरह - लेकिन जब आप साइन हो जाते हैं तो यह बहुत वास्तविक भी होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 2018 में आईपीएल खेल चुके 32 वर्षीय क्रिकेटर ने परिवार के साथ समय बिताने की वजह से पिछले साल की नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed