{"_id":"62a8d558b31a1a5b0f1ac63d","slug":"ipl-can-be-held-in-two-phases-jay-shah-said-icc-will-give-official-window-of-two-and-a-half-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jay Shah on IPL: दो चरणों में हो सकता है आईपीएल, जय शाह ने कहा- आईसीसी से ढाई माह की मिलेगी आधिकारिक विंडो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jay Shah on IPL: दो चरणों में हो सकता है आईपीएल, जय शाह ने कहा- आईसीसी से ढाई माह की मिलेगी आधिकारिक विंडो
Wed, 15 Jun 2022 12:07 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:07 AM IST
सार
बोर्ड सचिव ने साफ किया कि अगले वर्ष से आईपीएल को आईसीसी की ओर से आधिकारिक ढाई माह की विंडो मिलने जा रही है, जिससे सभी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इस लीग का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई के सचिव जय शाह को आईपीएल के मीडिया अधिकार रिकॉर्ड तोड़ राशि में खरीदे जाने पर आश्चर्य नहीं है। उनका कहना है कि बोली ने दिखा दिया है कि भारतीय क्रिकेट में अभूतपूर्व वृद्धि की क्षमता है। बोर्ड सचिव ने साफ किया कि अगले वर्ष से आईपीएल को आईसीसी की ओर से आधिकारिक ढाई माह की विंडो मिलने जा रही है, जिससे सभी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इस लीग का हिस्सा होंगे। शाह ने यह भी बताया कि लीग को आगे से दो चरणों में कराए जाने की योजना पर पर भी काम हो रहा है। इसके लिए सभी हिस्सेदारों से बातचीत चल रही है।
शाह के मुताबिक पांच साल के दौरान आईपीएल में 410 मैच होने हैं। पहले दो साल 74, उसके अगले दो सत्रों में 84 और 2027 के सत्र में 94 मैच आयोजित किए जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए और डिजिटल में बढ़ती संख्या के चलते बोली का बेस प्राइस 32 हजार पांच सौ करोड़ रखा गया था।
आईपीएल के बढने वाले आकार के कारण क्रिकेटरों पर बढ़ते बोझ पर शाह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण से बात की है। हमारे पास हमेशा 50 क्रिकेटरों का ग्रुप रहता है। निकट भविष्य में एक साथ दो भारतीय टीमें में खेलती देखी जा सकती हैं। टेस्ट टीम अगर किसी अन्य देश में खेल रही है तो सफेद गेंद केप्रारूप में दूसरी टीम एक साथ अन्य देश में खेलती मिल सकती है।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव ने कहा कि वह महिला आईपीएल के लिए गंभीर हैं। उनकी कोशिश है कि पांच से छह टीमें इसमें उतारी जा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि हित धारकों ने भी इसमें अच्छी रुचि दिखाई है।