फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl auctions kills domestic fixture franchise and players confused

2019 आईपीएल नीलामी को लेकर फ्रेंचाइजी-खिलाड़ियों की उलझन बढ़ी, यह है असली वजह

Sun, 09 Dec 2018 09:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
ipl auctions kills domestic fixture franchise and players confused
CSK IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस साल 18 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होगी। हालांकि, आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के कार्यक्रम से फ्रेंचाइजी और प्लेयर्स खुश नहीं हैं। इसका प्रमुख कारण है कि सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट से पहले ही नीलामी का आयोजन होना।

विज्ञापन


पिछले तीन सालों में बीसीसीआई की तकनीकी और कार्यक्रम समिति ने आईपीएल नीलामी से पहले टूर्नामेंट का आयोजन कराया क्योंकि फ्रेंचाइजी की गुजारिश थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टूर्नामेंट इसलिए आयोजित किया जाता था क्योंकि फ्रेंचाइजी को नई प्रतिभा खोजने में मदद मिलती थी। टूर्नामेंट आमतौर पर घरेलू सत्र के अंत में खेला जाता था, लेकिन फिर फैसला लिया गया कि रणजी ट्रॉफी के तुरंत बाद ही टूर्नामेंट आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस साल हालांकि, आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रणजी ट्रॉफी के बीच सत्र में होगी। यह कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेटरों को रास नहीं आया। रिपोर्ट के मुताबिक इस समय आईपीएल की कोई शासकीय परिषद काम नहीं कर रही है और आश्चर्यचकित करने वाली बात यह है कि फैसला तकनीकी समिति द्वारा लिया गया था। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 21 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने जानकारी दी, 'तकनीकी और कार्यक्रम समिति ने आईपीएल नीलामी को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय किया। हालांकि यह अनजान है कि आईपीएल नीलामी घरेलू टी20 टूर्नामेंट से दो महीने क्यों आयोजित हुई जबकि वहां कोई जीसी कार्यकारी या अधिकारी शामिल नहीं है।'

मुश्ताक अली ट्रॉफी से आईपीएल को कई प्रतिभावान खिलाड़ी मिले हैं। खलील अहमद, बेसिल थंपी और टी नटराजन इनमें से कुछ उदाहरण हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार 9 नए राज्यों के खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। अधिकारी ने दावा किया, 'मुश्ताक अली टूर्नामेंट जल्दी खेला जाता तो इन खिलाड़ियों के लिए अपने आप को साबित करने का सबसे शानदार मौका होता। वह छोटे प्रारूप में अपनी उपयोगिता साबित करते। रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन पर आप उनकी प्रतिभा का आकलन नहीं कर सकते।'


आईपीएल फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, 'इस साल आईपीएल फ्रेंचाइजीयां भारतीय प्रतिभाओं पर निर्भर रहेंगी क्योंकि कई प्रमुख विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। बीच सीजन में खिलाड़ियों का नाम चुनना और आईपीएल से तीन महीने पहले, उनके चोटिल होने की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इससे भी बड़ी बात कि अब तक स्पष्ट नहीं हो सका कि इस साल का आईपीएल कहां खेला जाएगा क्योंकि उसी समय आम चुनाव होना हैं।'

बीसीसीआई ने मार्च के आखिरी सप्ताह में आईपीएल की शुरुआत की योजना बनाई है। वहीं विश्व कप मई में शरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed