फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 Punjab Kings do not trust Mayank Agarwal abilities pbks will be looking for captain in the auction

IPL Auction 2022: मयंक अग्रवाल की क्षमताओं पर पंजाब किंग्स को भरोसा नहीं, नीलामी में होगी कप्तान की तलाश

Thu, 03 Feb 2022 06:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Feb 2022 06:50 PM IST
सार

केएल राहुल के जाने के बाद पंजाब किंग्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि फ्रेंचाइजी का कप्तान कौन होगा। इसके लिए अभी तक टीम ने कोई फैसला नहीं लिया है। पिछले सीजन में राहुल की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल को कुछ मैचों के लिए कप्तान बनाया गया था।

विज्ञापन
IPL Auction 2022 Punjab Kings do not trust Mayank Agarwal abilities pbks will be looking for captain in the auction
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केएल राहुल के जाने के बाद पंजाब किंग्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि फ्रेंचाइजी का कप्तान कौन होगा। इसके लिए अभी तक टीम ने कोई फैसला नहीं लिया है। पिछले सीजन में राहुल की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल को कुछ मैचों के लिए कप्तान बनाया गया था। पंजाब किंग्स ने 12 करोड़ रुपये में मयंक को रिटेन किया। माना जा रहा था कि पंजाब की टीम मयंक को कप्तान बनाएगी, लेकिन टीम प्रबंधन उन्हें नियमित कप्तान बनाने के लिए आश्वस्त नहीं है। 
विज्ञापन


पंजाब किंग्स को अभी अपने कप्तान की घोषणा करने की कोई जल्दी नहीं है। वे नीलामी खत्म होने का इंतजार करेंगे और फिर फैसला करेंगे। कप्तान चुनने के बारे में पंजाब किंग्स के एक पदाधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, “हमारे पास बहुत समय बचा है। अभी कप्तान की घोषणा करने की कोई जल्दी नहीं है। हम देखेंगे कि नीलामी कैसे होती है और फिर कप्तानी पर फैसला करेंगे। मयंक हमेशा से एक विकल्प के तौर पर हैं, लेकिन हम नीलामी का इंतजार करेंगे।”
विज्ञापन


केएल राहुल ने 2020 में रविचंद्रन अश्विन के जाने के बाद पदभार संभाला था। उन्होंने 27 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है। उनके कार्यकाल के दौरान पंजाब किंग्स के दो सीजन निराशाजनक रहे। राहुल ने बतौर कप्तान तो निराश किया है, लेकिन दोनों सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल टीम से अलग होने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17 करोड़ रुपये में ड्राफ्ट के जरिए चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब किंग्स के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने रिटेंशन के बाद कहा था, “केएल पिछले चार सालों से हमारे लिए आधार रहे हैं और पिछले दो सालों में जब मैं बतौर कोच रहा हूं तब वे कप्तान थे। जाहिर है कि हम उन्हें बनाए रखना चाहते थे और पंजाब की टीम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें रखना चाहते थे, लेकिन उन्होंने फैसला किया कि वह अलग होना चाहते हैं।”

घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन करियर के बावजूद मयंक अग्रवाल को कर्नाटक में कप्तानी की भूमिका नहीं मिली है। आर विनय कुमार के बाद मनीष पांडे को कप्तानी मिली थी। मयंक ने राहुल की अनुपस्थिति में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी की। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन मैच जीतने में नाकाम रहे हैं। मयंक ने पिछले दो सालों में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वह राहुल की तरह कमाल नहीं कर सके हैं।


पंजाब किंग्स के पास नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे होंगे। उसके पास 72 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। हालांकि, टीम के पैसे पर्याप्त है, लेकिन उनके पास कप्तानी के लिए सीमित विकल्प होंगे। डेविड वार्नर, इयोन मॉर्गन, श्रेयस अय्यर, क्विंटन डी कॉक और एरॉन फिंच विकल्प हैं। यहां तक कि भारत के युवा विकेटकीपर ईशान किशन को भी कप्तान के तौर पर टीम देख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed