फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 PBKS retained new players list Punjab Kings complete team

Punjab Kings: धवन, रबादा और बेयरस्टो ने पंजाब को मजबूत बनाया, जानिए किसे मिल सकती है कप्तानी?

Mon, 14 Feb 2022 01:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 01:05 AM IST
सार

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब ने सिर्फ मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया था, लेकिन बाद में शिखर धवन, कगिसो रबाडा और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों को खरीदा।

विज्ञापन
IPL Auction 2022 PBKS retained new players list Punjab Kings complete team
पंजाब किंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 में पंजाब की टीम पूर तरह से नए कलेवर में नजर आएगी। इस टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले सबसे कम खिलाड़ियों को रीटेन किया था और नीलामी में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। हालांकि, अभी भी बड़ा सवाल यह है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। शिखर धवन या मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। पंजाब किंग्स ने ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिटेन किया था। इसके बाद नीलामी में शिखर धवन, कगिसो रबाडा और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। 
विज्ञापन


पंजाब उन टीमों में शामिल है, जिसने कभी भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि, इस बार पंजाब की टीम दमदार है और खिताब अपने नाम कर सकती है। 

पंजाब की टीम में शामिल खिलाड़ी 
खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस रोल
मयंक अग्रवाल   रिटेन 12 करोड़  बल्लेबाज
अर्शदीप सिंह रिटेन 4 करोड़  तेज गेंदबाज
कगिसो रबाडा 2 करोड़ 9.25 करोड़  तेज गेंदबाज
शिखर धवन 2 करोड़ 8.25 करोड़  बल्लेबाज
जॉनी बेयरस्टो 1.5 करोड़ 6.75 करोड़ विकेटकीपर
राहुल चाहर 75 लाख 5.25 करोड़ स्पिन गेंदबाज
हरप्रीत ब्रार 20 लाख 3.80 करोड़ ऑलराउंडर
जितेश शर्मा 20 लाख 20 लाख विकेटकीपर
प्रभसिमरन सिंह 20 लाख 60 लाख विकेटकीपर
शाहरुख खान 40 लाख 9 करोड़ ऑलराउंडर
ईशान पोरेल 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
लियाम लिविंगस्टोन 1 करोड़ 11.50 करोड़ ऑलराउंडर
ओडेन स्मिथ 1 करोड़ 6 करोड़ ऑलराउंडर
संदीप शर्मा 50 लाख 50 लाख तेज गेंदबाज
राज बावा 20 लाख 2 करोड़ ऑलराउंडर
ऋषि धवन 50 लाख 55 लाख ऑलराउंडर
प्रेरक मांकड़ 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
वैभव अरोरा 20 लाख 2 करोड़ तेज गेंदबाज
ऋतिक चटर्जी 20 लाख 20 लाख स्पिन गेंदबाज
बलतेज ढांडा 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
अंश पटेल 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
नेथन एलिस 75 लाख 75 लाख तेज गेंदबाज
अर्थव ताइदे 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
भानुका राजपाक्षा 50 लाख 50 लाख बल्लेबाज
बेन्नी हॉवेल 40 लाख 40 लाख ऑलराउंडर

पंजाब की संभावित टीम
मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, हरप्रीत ब्रार, लियम लिविंगस्टोन, ओडेन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।
विज्ञापन


आईपीएल में कैसा रहा है पंजाब का सफर
पंजाब की टीम अब तक आईपीएल में कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस टीम के लिए सबसे अच्छा साल 2014 का रहा था, जब यह टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, फाइनल मैच में इसे कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा 2008 में यह टीम तीसरे स्थान पर रही थी। बाकी आईपीएल सीजन में पंजाब कभी भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed