फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 MI retained new players list Mumbai Indians complete team

Mumbai Indians: आईपीएल-15 में ऐसी होगी रोहित की टीम, जानें 25 खिलाड़ियों में किसे मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका?

Mon, 14 Feb 2022 12:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 12:16 AM IST
सार

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद ईशान किशन को खरीदा है। 

विज्ञापन
IPL Auction 2022 MI retained new players list Mumbai Indians complete team
मुंबई इंडियंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा है। इस मेगा ऑक्शन में किशन अब तक सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मुंबई पहले ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, कैरिबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपने साथ जोड़ चुकी है। मुंबई इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। मुंबई दिल खोलकर खिलाड़ियों को खरीदने में पैसा खर्च करती है और उसे इसका फायदा भी मिलता है।  
विज्ञापन


कुल खिलाड़ी- 25
विदेशी खिलाड़ी- 8
पर्स में बची राशि- एक करोड़

मुंबई की टीम में शामिल खिलाड़ी 
खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस कॉलम
रोहित शर्मा रिटेन 16 करोड़  बल्लेबाज
जसप्रीत बुमराह रिटेन 12 करोड़  तेज गेंदबाज
सूर्यकुमार यादव रिटेन 8 करोड़  बल्लेबाज
कीरोन पोलार्ड रिटेन 6 करोड़  ऑलराउंडर
ईशान किशन 2 करोड़ 15.25 करोड़ विकेटकीपर
डेवाल्ड ब्रेविस 20 लाख  3 करोड़ बल्लेबाज
बेसिल थंपी 30 लाख 30 लाख तेज गेंदबाज
मुरुगन अश्विन 20 लाख 1.60 करोड़ स्पिन गेंदबाज
जयदेव उनादकट 75 लाख 1.30 करोड़ तेज गेंदबाज
मयंक मार्कंडेय  50 लाख 65 लाख स्पिन गेंदबाज
तिलक वर्मा 20 लाख 1.7 करोड़ बल्लेबाज
संजय यादव 20 लाख 50 लाख ऑलराउंडर
जोफ्रा आर्चर 2 करोड़ 8 करोड़ तेज गेंदबाज
डेनियल सम्स 1 करोड़ 2.60 करोड़ तेज गेंदबाज
टायमल मिल्स 1 करोड़ 1.5 करोड़ तेज गेंदबाज
टिम डेविड 40 लाख 8.25 करोड़ ऑलराउंडर
रिली मेरिडिथ 1 करोड़ 1 करोड़ तेज गेंदबाज
अरसद खान 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
अनमोलप्रीत सिंह 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
रमनदीप सिंह 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
राहुल बुद्दी 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
ऋतिक शैकीन 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख 30 लाख ऑलराउंडर
आर्यन जूरेल 20 लाख 20 लाख विकेटकीपर
फैबिएन एलेन 75 लाख 75 लाख ऑलराउंडर

मुंबई की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, डेनियल सम्स, जयेदव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन


आईपीएल में अब तक कैसा रहा मुंबई का प्रदर्शन
आईपीएल के 14 सीजन में मुंबई का प्रदर्शन शानदार रहा है। यह टीम सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीत चुकी है। हालांकि, शुरुआती पांच सीजन में मुंबई की टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी। मुंबई ने साल 2013 में अपना पहला खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद इस टीम ने लय पकड़ी और अगले आठ सीजन में पांच खिताब अपने नाम किए। मुंबई ने पहला खिताब 2013 में जीता था। इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed