फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 LSG retained new players list Lucknow Super giants complete team

Lucknow Super Giants: नीलामी में लखनऊ ने खरीदे सबसे कम खिलाड़ी, पर्स भी पूरी तरह खाली, देखिए कैसी है यह टीम?

Mon, 14 Feb 2022 12:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 12:52 AM IST
सार

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ ने लोकेश राहुल, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस को रिटेन किया था। इसके बाद यह टीम अवेश खान, क्विंटन डिकॉक और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों को खरीद चुकी है।

विज्ञापन
IPL Auction 2022 LSG retained new players list Lucknow Super giants complete team
लखनऊ सुपरजायंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। लखनऊ ने पहले ही भारत के करिश्माई बल्लेबाज लोकेश राहुल, लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को रिटेन किया था। इसके बाद इस टीम ने अवेश खान, क्विंटन डिकॉक और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। लखनऊ की टीम पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल हुई थी। इसका असर ऑक्शन के दौरान देखने को मिला। लखनऊ की टीम के पास सबसे कम 21 खिलाड़ी हैं और उनका पर्स भी खाली है। 
विज्ञापन


लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका पहले भी आईपीएल में टीम खरीद चुके हैं। इस ऑक्शन में उनकी टीम काफी मजबूत है, लेकिन उनके पास खिलाड़ियों की कमी पड़ सकती है। खासकर टीम में कोरोना के मामले आने पर यह टीम मुश्किल में फंस सकती है। 
विज्ञापन


कुल खिलाड़ी- 21
विदेशी खिलाड़ी- 7
पर्स में बची राशि- 0

लखनऊ की टीम में शामिल खिलाड़ी 
खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस रोल
लोकेश राहुल ड्रॉफ्ट 17 करोड़  विकेटकीपर
मार्कस स्टोइनिस ड्रॉफ्ट 9.20 करोड़  ऑलराउंडर
रवि बिश्नोई ड्रॉफ्ट 4 करोड़  स्पिन गेंदबाज
क्विंटन डिकॉक 2 करोड़ 6.75 करोड़  विकेटकीपर
जेसन होल्डर 1.5 करोड़ 8.75 करोड़ ऑलराउंडर
दीपक हुड्डा 75 लाख 5.75 करोड़ ऑलराउंडर
क्रुणाल पांड्या 2 करोड़ 8.25 करोड़ ऑलराउंडर
आवेश खान 20 लाख 10 करोड़ तेज गेंदबाज
अंकित राजपूत 20 लाख 50 लाख तेज गेंदबाज
मार्क वुड 2 करोड़ 7.50 करोड़ तेज गेंदबाज
कृष्णप्पा गौतम 50 लाख 90 लाख ऑलराउंडर
दुष्मंत चमीरा 50 लाख 2 करोड़ तेज गेंदबाज
शाहबाज नदीम 50 लाख 50 लाख स्पिन गेंदबाज
मनन वोहरा  20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
मोहसिन खान 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
अयूष बदोनी 20 लाख 20  लाख ऑलराउंडर
काइल मेयर्स 50 लाख 50 लाख बल्लेबाज
कर्ण शर्मा 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
एविन लुईस 2 करोड़ 2 करोड़ बल्लेबाज
मयंक यादव 20 लाख 20 लाख  तेज गेंदबाज

लखनऊ की संभावित टीम
लोकेश राहुल, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनन वोहरा, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, शाबाज नदीम। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल की सबसे महंगी टीम है लखनऊ
लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है। आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में लखनऊ की फ्रेंचाइजी को खरीदा था। इससे पहले मुंबई आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कीमत 839 करोड़ थी। लखनऊ के अलावा अहमदाबाद आईपीएल की दूसरी सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है। अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल्स ने 5625 करोड़ में खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed