फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 DC retained new players list Delhi Capitals complete team

Delhi Capitals: पंत को मिला वार्नर, भरत और शार्दुल का साथ, देखिए आईपीएल 15 में कैसी है दिल्ली की टीम?

Mon, 14 Feb 2022 12:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 12:53 AM IST
सार

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, ऑनरिक नोर्टजे और अक्षर पटेल को रिटेन किया था। इसके बाद इस टीम ने डेविड वार्नर, शार्दुल ठाकुर और मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ियों को खरीदा।

विज्ञापन
IPL Auction 2022 DC retained new players list Delhi Capitals complete team
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। दिल्ली ने पहले ही भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को रिटेन किया था। इसके बाद इस टीम ने डेविड वार्नर, शार्दुल ठाकुर और मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। दिल्ली दिल खोलकर खिलाड़ियों को खरीदने में पैसा खर्च करती है, लेकिन अब तक इस टीम को इसका फायदा नहीं मिला है। दिल्ली इस टूर्नामेंट की उन टीमों में शामिल है, जो अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं।
विज्ञापन


कुल खिलाड़ी- 24
विदेशी खिलाड़ी- 7
पर्स में बची राशि- 1 करोड़

दिल्ली की टीम में शामिल खिलाड़ी 
खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस रोल
ऋषभ पंत रिटेन 16 करोड़  विकेटकीपर
एनरिक नोर्टजे रिटेन  6.50 करोड़  तेज गेंदबाज
पृथ्वी शॉ रिटेन 7.50 करोड़  बल्लेबाज
अक्षर पटेल रिटेन 9 करोड़  ऑलराउंडर
डेविड वार्नर 2 करोड़ 6.25 करोड़ बल्लेबाज
मिशेल मार्श 2 करोड़ 6.50 करोड़ ऑलराउंडर
शार्दुल ठाकुर 2 करोड़ 10.75 करोड़ गेंदबाज
मुस्तफिजुर रहमान 2 करोड़ 2 करोड़ तेज गेंदबाज
कुलदीप यादव 1 करोड़ 2 करोड़ स्पिन गेंदबाज
अश्विन हेब्बर 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
सरफराज खान 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
कमलेश नागरकोटी 40 लाख 1.10 करोड़ तेज गेंदबाज
केएस भरत 20 लाख 2 करोड़ विकेटकीपर
मनदीप सिंह 50 लाख 1.10 करोड़ बल्लेबाज
खलील अहमद 50 लाख 5.25 करोड़ तेज गेंदबाज
चेतन साकरिया 50 लाख 4.2 करोड़ तेज गेंदबाज
ललित यादव 20 लाख 65 लाख ऑलराउंडर
रिपल पटेल 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
यश धुल  20 लाख 50 लाख बल्लेबाज
रोवमेन पॉवेल 75 लाख 2.8 करोड़ ऑलराउंडर
प्रवीन दुबे 20 लाख 50 लाख ऑलराउंडर
लुंगी एनगिडी 50 लाख 50 लाख तेज गेंदबाज
टिम सेफर्ट 50 लाख 50 लाख विकेटकीपर
विक्की ओस्तवाल 20 लाख 20 लाख स्पिन गेंदबाज

दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, केएस भरत, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नोर्टजे।
विज्ञापन


आईपीएल में अब तक कैसा रहा दिल्ली का प्रदर्शन
2008 में दिल्ली की टीम चौथे स्थान पर रही थी। 2009 में टीम ने प्रदर्शन सुधारा और तीसरे स्थान पर रही। 2010 में इस टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई और वह पांचवें स्थान पर रही। 2011 में टीम का हाल और भी बुरा रहा और वह अंतिम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में दिल्ली ने अपना प्रदर्शन बेहद अच्छे अंदाज में सुधारा और तीसरा स्थान हासिल किया। 2013 में एक बार फिर दिल्ली अप ट्रैक से फिसली और 9वें स्थान पर रही। 2014 में भी टीम के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं आया और वह अंतिम स्थान पर रही। 2015, 2016 और 2017 में टीम के प्रदर्शन में खास सुधार नहीं दिखा और वह क्रमशः सातवें, छठे और छठे स्थान पर रही। 2018 में नए फ्रैंचाइजी ऑनर के बावजुद टीम की किस्मत नहीं बदली और टूर्नामेंट आखिरी पायदान पर खत्म किया। टीम 2019 में प्लेऑफ तक पहुंचकर सेकेंड रनर अप रही थी।


मगर कमाल तो 2020 में हुआ। दिल्ली ने पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन मुंबई इंडियंस को उसके पांचवें खिताब से रोक नहीं पाई। 2021 में भी यह टीम तीसरे स्थान पर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed