फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 chennai super kings never cahange captain trust only on ms dhoni Punjab kings changed captain eight times

IPL Auction 2022: चेन्नई को सिर्फ धोनी पर भरोसा, पंजाब ने आठ बार बदले कप्तान, देखें हर टीम ने किसे दी कमान

Sat, 12 Feb 2022 08:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Feb 2022 08:10 AM IST
सार

दो नई टीमें आईपीएल का हिस्सा बनी हैं। 2011 के बाद पहली बार टूर्नामेंट में 10 टीमें दिखाई देंगी। इन 10 फ्रेंचाइजियों में से सात ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नए नेतृत्वकर्ता की तलाश हैं। 

विज्ञापन
IPL Auction 2022 chennai super kings never cahange captain trust only on ms dhoni Punjab kings changed captain eight times
महेंद्र सिंह धोनी, प्रीति जिंटा और अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू हो सकता है। उससे पहले खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होनी। इस बार दो नई टीमें आईपीएल का हिस्सा बनी हैं। इस तरह 2011 के बाद पहली बार टूर्नामेंट में 10 टीमें दिखाई देंगी। इन 10 फ्रेंचाइजियों में से सात ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नए नेतृत्वकर्ता की तलाश हैं। पंजाब आईपीएल के 13 सीजन में आठ बार कप्तान बदल चुकी है। वहीं, चेन्नई की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी पर ही हमेशा भरोसा किया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस ने अब तक चार पूर्णकालिक कप्तान बनाए हैं। टीम के सबसे पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। उनके बाद हरभजन सिंह ने नेतृत्व किया। ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तान रिकी पोंटिंग को कमान मिली, लेकिन सफल नहीं हो सके। 2013 में आधे सीजन के बाद ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था। उसके बाद से रोहित शर्मा ने अब तक टीम की कमान संभाली है। मुंबई के तीन कार्यवाहक कप्तान भी रह चुके हैं। इनमें शॉन पोलाक, ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन


धोनी ने 213 मैचों में की है चेन्नई की कप्तानी
आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स है। उसने चार बार खिताब अपने नाम किया है। सीमित ओवरों में भारत के महानतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले सीजन से ही टीम की कमान संभाल रहे हैं। धोनी ने 213 मैचों में कप्तानी की है। सुरेश रैना ने 2010 से 2019 के बीच छह बार कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब किंग्स ने चार ऑस्ट्रेलियाई को बनाया कप्तान
पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब थी) ने आईपीएल के पहले सीजन से अब तक आठ नियमित कप्तान बनाए हैं। टीम के पहले कप्तान युवराज सिंह थे। उनके बाद श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के महानतम विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली है। 

राहुल ने इस बार पंजाब का साथ छोड़ दिया है। वे लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस तरह पंजाब किंग्स को अब अपने नौवें पूर्णकालिक कप्तान की तलाश है। पंजाब के कार्यवाहक कप्तानों की लिस्ट में महेला जयवर्धने, वीरेंद्र सहवाग, डेविड हसी, मुरली विजय और मयंक अग्रवाल हैं।


कप्तान बदलने में दिल्ली भी माहिर
दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स थी) ने अब तक सात पूर्णकालिक कप्तान बनाए हैं। टीम के पहले कप्तान वीरेंद्र सहवाग थे। उनके बाद गौतम गंभीर, महेला जयवर्धने, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी, जहीर खान, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की है। कार्यवाहक कप्तानों की बात करें तो दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स, रॉस टेलर, डेविड वॉर्नर और करुण नायर ने यह जिम्मेदारी संभाली है।

देखें आठ टीमों के कप्तान और कार्यवाहक कप्तानों की लिस्ट
टीम कप्तान कार्यवाहक कप्तान
चेन्नई सुपरकिंग्स महेंद्र सिंह धोनी सुरेश रैना
कोलकाता नाइटराइडर्स सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, इयॉन मार्गन  ब्रैंडन मैकुलम, जैक कालिस
सनराइजर्स हैदराबाद कुमार संगकारा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन कैमरून व्हाइट, डैरेन सैमी, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडेय
राजस्थान रॉयल्स शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन -
मुंबई इंडियंस सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा शॉन पोलाक, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, विराट कोहली केविन पीटरसन, शेन वॉटसन
दिल्ली कैपिटल्स वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, महेला जयवर्धने, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी, जहीर खान, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स, रॉस टेलर, डेविड वॉर्नर, करुण नायर
पंजाब किंग्स युवराज सिंह, कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल महेला जयवर्धने, वीरेंद्र सहवाग, डेविड हसी, मुरली विजय, मयंक अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed