{"_id":"69c17ad342b09a024705a555","slug":"ipl-2026-srh-eshan-malinga-receives-noc-from-slc-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: हैदराबाद को बड़ी राहत, ईशान मलिंगा को मिली SLC से एनओसी, हसरंगा और पाथिराना पर सस्पेंस बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: हैदराबाद को बड़ी राहत, ईशान मलिंगा को मिली SLC से एनओसी, हसरंगा और पाथिराना पर सस्पेंस बरकरार
Mon, 23 Mar 2026 11:09 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:09 PM IST
सार
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए ईशान मलिंगा को एनओसी दे दी है, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत मिली है। वहीं हसरंगा, पाथिराना और तुषारा की उपलब्धता अब भी फिटनेस टेस्ट पर निर्भर है।
विज्ञापन
ईशान मलिंगा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को एनओसी दे दी है। बोर्ड ने नवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना स्थिति साफ नहीं की है। इन तीनों खिलाड़ियों को अब भी एनओसी का इंतजार है। समाचार एजेंसी आईएनएस ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ईशान मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे। वह अपने हमवतन कामिंदु मेंडिस के साथ हैदराबाद पहुंचेंगे। मेंडिस को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
हसरंगा और पथिराना पर सस्पेंस बरकरार
हसरंगा और पथिराना फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं, जिससे उनके आईपीएल 2026 में समय पर शामिल होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे पथिराना शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने के बजाय उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को अब तक हसरंगा की उपलब्धता पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी तेज गेंदबाज तुषारा की उपलब्धता के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि इन खिलाड़ियों की एनओसी इनके फिटनेस टेस्ट के परिणामों पर निर्भर करेगी। दुष्मंथा चमीरा, पथुम निसांका और दसुन शनाका को आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति मिल चुकी है।
कमिंस की चोट ने बढ़ाई हैदराबाद की चिंता
श्रीलंकाई खिलाड़ियों के अलावा, आईपीएल 2026 के शुरुआती फेज में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने भी कई टीमों की परेशानी बढ़ाई है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई है। हैदराबाद आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेलेगी। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क भी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।