फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RR VS SRH: Ishan Kishan opens up on his funny chat with Vaibhav Sooryavanshi

Ishan-Vaibhav: 'मुझे तुम्हारे सारे राज पता हैं', ईशान किशन ने दी वैभव को धमकी! फिर भी भारी पड़े RR के बल्लेबाज

Sun, 26 Apr 2026 04:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 26 Apr 2026 04:35 PM IST
सार

हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी ने प्रशंसकों के साथ-साथ खिलाड़ियों के भी दिल जीत लिए। मुकाबले बाद सनराइजर्स के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने सूर्यवंशी के साथ मेजदार बातचीत का खुलासा किया। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2026 RR VS SRH: Ishan Kishan opens up on his funny chat with Vaibhav Sooryavanshi
ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने भले ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को जयपुर में खेला गया आईपीएल मुकाबला जीत लिया, लेकिन इस मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। मैच के बाद ईशान किशन ने वैभव के साथ मजेदार बातचीत का खुलासा किया।
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2026 RR VS SRH: Ishan Kishan opens up on his funny chat with Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
'मुझे तुम्हारे सारे राज पता हैं'
हैदराबाद की जीत के बाद किशन ने बताया कि उन्होंने 15 वर्षीय सूर्यवंशी से हंसते हुए कहा था कि वे उनकी टीम पर थोड़ा रहम करें क्योंकि उन्हें उनके सारे राज पता हैं। लेकिन किशन की इस बात का असर मैदान पर नहीं दिखा। सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखते हुए सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया और राजस्थान को 228 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 RR VS SRH: Ishan Kishan opens up on his funny chat with Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर क्या बोले किशन?
मैच के बाद बातचीत में किशन ने कहा कि अगर सूर्यवंशी कुछ और देर क्रीज पर टिक जाते, तो स्कोर 250 के पार भी जा सकता था। उन्होंने माना कि उनका विकेट हैदराबाद के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। किशन ने कहा, 'वो जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा है, उसे देखकर कभी-कभी डर लगता है कि स्कोर कितना बड़ा हो सकता था। इसलिए उसका विकेट लेना हमारे लिए बहुत जरूरी था। 228 का स्कोर 258 भी हो सकता था। मैंने उससे मजाक में कहा जब तुम हमारे खिलाफ खेलो तो थोड़ा आसान खेलना, मुझे तुम्हारे सारे सीक्रेट्स पता हैं।'
विज्ञापन

IPL 2026 RR VS SRH: Ishan Kishan opens up on his funny chat with Vaibhav Sooryavanshi
ईशान किशन - फोटो : ANI
नंबर-तीन पर किशन की सोच
इस मैच में किशन ने खुद भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 31 गेंदों में 74 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ 132 रनों की साझेदारी की। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। किशन ने नंबर-तीन पर बल्लेबाजी को लेकर अपनी रणनीति साझा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बाकी बल्लेबाजों का काम आसान बनाना होता है। उन्होंने कहा, 'अगर आप सेट हो जाते हैं, तो आपको बड़ा स्कोर बनाना चाहिए और अंत तक खेलना चाहिए। इससे दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव कम होता है। मेरी सोच बस यही है कि चीजों को सरल रखा जाए और एक-एक मैच पर ध्यान दिया जाए।'

IPL 2026 RR VS SRH: Ishan Kishan opens up on his funny chat with Vaibhav Sooryavanshi
ईशान किशन - फोटो : ANI
गलतियों से सीखने पर फोकस
किशन ने यह भी माना कि उन्होंने अपने करियर में कई गलतियां की हैं और अब उनका फोकस उन्हें दोहराने से बचना है। उन्होंने कहा, 'यह टीम गेम है। जब आप अच्छा खेलते हैं, तो बाकी खिलाड़ी भी उससे सीखते हैं। मैंने भी कई गलतियां की हैं, इसलिए मेरी कोशिश रहती है कि उन्हें दोहराऊं नहीं, हालांकि इस मैच में अंत में मुझसे फिर एक गलती हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed