{"_id":"69c3ef499f3348dbdc0cbe02","slug":"ipl-2026-rr-squad-swot-analysis-rajasthan-royals-team-strengths-weaknesses-and-full-breakdown-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR SWOT Analysis: रियान के साथ राजस्थान रॉयल्स के नए युग की शुरुआत, क्या पराग खत्म कर सकेंगे खिताब का सूखा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR SWOT Analysis: रियान के साथ राजस्थान रॉयल्स के नए युग की शुरुआत, क्या पराग खत्म कर सकेंगे खिताब का सूखा?
Wed, 25 Mar 2026 09:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:19 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स नए कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में नए दौर की शुरुआत कर रही है, जहां टीम की ताकत मजबूत बल्लेबाजी है। अगर टीम सही संयोजन और निरंतर प्रदर्शन बनाए रखती है, तो वह इस सीजन में खिताब की दावेदार बन सकती है।
विज्ञापन
रियान पराग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के लिए एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है। टीम अब रियान पराग की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी, जबकि पूर्व कप्तान संजू सैमसन के जाने के बाद टीम पूरी तरह ट्रांजिशन फेज में है। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह युवा टीम अपने खिताब के सूखे को खत्म कर पाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : ANI
राजस्थान का मजबूत बल्लेबाजी क्रम
राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत उनका मजबूत भारतीय बल्लेबाजी कोर है। यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और खुद रियान पराग टीम की रीढ़ हैं। इसके अलावा टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है। रवींद्र जडेजा और दासुन शनाका जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। विदेशी स्टार शिमरॉन हेटमायर टीम को फिनिशिंग टच देने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, अब टीम में रवींद्र जडेजा और दासुन शनाका भी शामिल होंगे।

रॉयल्स के लिए मौके
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रियान पराग कप्तान के रूप में संजू सैमसन की कमी पूरी कर पाएंगे? यह उनके करियर का सबसे बड़ा मौका है। अगर वे कप्तानी के साथ अपनी बल्लेबाजी में भी निरंतरता लाते हैं, तो टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। साथ ही युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी नजरें रहेंगी।
रॉयल्स के लिए खतरे
टीम के पास विदेशी खिलाड़ियों की भरमार है, जिससे सही कॉम्बिनेशन चुनना चुनौती बन सकता है। जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, शिमरॉन हेटमायर और दासुन शनाका जैसे खिलाड़ियों में से सिर्फ चार ही प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे। सही संतुलन नहीं बना तो टीम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कैसा रह सकता है इस सत्र में राजस्थान का प्रदर्शन?
अगर रियान पराग अपनी कप्तानी और प्रदर्शन में संतुलन बना पाते हैं और मिडिल ऑर्डर जिम्मेदारी लेता है, तो राजस्थान रॉयल्स इस बार प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बन सकती है। लेकिन अगर पुरानी गलतियां दोहराई गईं, खासकर दबाव में टूटने की आदत, तो टीम के लिए यह सीजन भी मुश्किल साबित हो सकता है।
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्री प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन राव परेला, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेन मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर।