फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RCB vs LSG Result: Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points

IPL 2026: आरसीबी ने 15.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची; कोहली अर्धशतक से चूके

Wed, 15 Apr 2026 10:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 15 Apr 2026 10:57 PM IST
सार

आरसीबी ने लखनऊ को पांच विकेट से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 146 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2026 RCB vs LSG Result: Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points
विराट कोहली - फोटो : IANS

विस्तार

रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

आरसीबी बनी 'नंबर-1'
इस जीत के साथ आरसीबी ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। पांच में से चार मुकाबले जीतकर आरसीबी ने आठ अंक और +1.503 का नेट रन रेट दर्ज कर लिया। वहीं, लखनऊ की टीम चार अंक और -0.804 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच  जीत  हार  टाई  बेनतीजा अंक  नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 4 1 0 0 8 +1.503
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 +0.889
पंजाब किंग्स 4 3 0 0 1 7 +0.720
सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 +0.576
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 +0.322
गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.029
लखनऊ सुपर जाएंट्स 5 2 3 0 0 4 -0.804
चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.846
मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 -0.772
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 0 1 1 -1.383
विज्ञापन

आरसीबी की पारी
आरसीबी ने महज 1.4 ओवर में महज नौ के स्कोर पर फिल सॉल्ट (7) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। पड्डिकल 11 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। कोहली ने 34 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 रन जुटाए, जबकि जितेश शर्मा ने 23 रन बनाए।

इस टीम ने 122 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया था। यहां से टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने 14-14 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से प्रिंस यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि आवेश खान ने दो विकेट निकाले।

लखनऊ की पारी
इससे पहले, लखनऊ की पारी की शुरुआत संभली हुई रही। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए शुरुआती चार ओवरों में 32 रन जोड़े। हालांकि, मार्करम तेज शुरुआत के बाद सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर आए, लेकिन दुर्भाग्यवश अपनी पारी की तीसरी ही गेंद पर चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। दूसरी ओर, मार्श ने जिम्मेदारी संभालते हुए 32 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल रहे, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके।

मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और टीम ने 118 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने पांच विकेट गंवा दिए। इसी दौरान पंत एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन ज्यादा योगदान नहीं दे सके और 16.5 ओवर में भुवनेश्वर कुमार का शिकार बन गए। उन्होंने कुल छह गेंदों में सिर्फ एक रन ही बनाया। पारी के आखिरी ओवरों में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर जॉर्ज लिंडे (7) और मोहम्मद शमी (0) को आउट किया, हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए। टीम की ओर से आयुष बडोनी ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे, जबकि मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें दो छक्के और तीन चौके रहे।
विपक्षी गेंदबाजी की बात करें तो रसिख सलाम डार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पांड्या ने दो और जोश हेजलवुड ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed