फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Rajasthan Royals batting coach Vikram Rathour confident Skipper Riyan Parag will come back stronger

IPL 2026: रियान पराग की फॉर्म से चिंतित नहीं बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, जल्द बड़ी खेलने की उम्मीद जताई

Sun, 26 Apr 2026 02:20 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 26 Apr 2026 02:20 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का बल्ला आईपीएल 2026 में नहीं चल पा रहा है। लेकिन टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ इससे चिंतित नहीं हैं। राठौड़ को भरोसा है कि रियान जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।

विज्ञापन
IPL 2026: Rajasthan Royals batting coach Vikram Rathour confident Skipper Riyan Parag will come back stronger
रियान पराग - फोटो : IANS

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि कप्तान रियान पराग का आईपीएल के वर्तमान सत्र में पहले आठ मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन चिंता का विषय नहीं है और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहेंगे। भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की मौजूदगी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी के लिए रियान का चयन चर्चा का विषय रहा है। उन्होंने आठ मैचों में 112.82 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 88 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 20 है।
विज्ञापन


राठौड़ बोले- रियान की बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं 
राठौड़ ने कहा, रियान की बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं है। वह अभ्यास के दौरान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कभी-कभी खेल में ऐसा ही होता है। कभी-कभी आप ऐसे दौर से गुजरते हैं जहां आप उतने रन नहीं बना पाते जितने बनाना चाहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है। वह वापसी करेंगे और मजबूत वापसी करेंगे। मुझे पूरा यकीन है। हम उनकी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वैभव सूर्यवंशी (234 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 357 रन), यशस्वी जायसवाल (153 के स्ट्राइक रेट से 255 रन) और ध्रुव जुरेल (130 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 232 रन) के शानदार प्रदर्शन के सामने रियान का प्रदर्शन फीका पड़ जाता है। वह रवींद्र जडेजा (132) और डोनोवन फरेरा (130) से भी पीछे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed