फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after CSK vs LSG Match Result

IPL Play-off Scenario: क्या अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है सीएसके? दिलचस्प हुई शीर्ष चार की दौड़; जानें समीकरण

Sat, 16 May 2026 08:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 May 2026 08:49 AM IST
सार

IPL Playoffs Points Table Update: प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का काम बिगाड़ दिया है। ग्रुप स्टेज अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन अब तक कोई भी टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं सभी टीमों का हाल...

विज्ञापन
IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after CSK vs LSG Match Result
आईपीएल 2026 अंक तालिका - फोटो : PTI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को झटका लगा है। सीएसके इस मैच से पहले अच्छी स्थिति में दिख रही थी, लेकिन एक हार से अब समीकरण बदल गए हैं और उसके लिए आगे की राह कठिन हो चली है। सीएसके को अंक तालिका में भी नुकसान हुआ है और वह एक पायदान खिसक कर पांचवें से छठे नंबर पर आ गई है। अब सवाल यह उठता है कि क्या चेन्नई की टीम अब भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है?
विज्ञापन


अंक तालिका का हाल 
  • प्लेऑफ का समीकरण जानने से पहले यह देखना जरूरी है कि फिलहाल आईपीएल की अंक तालिका में कौन किस स्थान पर मौजूद है।
  • सीएसके अंक तालिका में अब पांचवें से छठे नंबर पर आ गई है। टीम के कुल 12 अंक हैं। 
  • वहीं, सीएसके की हार से राजस्थान रॉयल्स को फायदा पहुंचा है। राजस्थान अंक तालिका में अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।
  • 12 मुकाबलों में 16 अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर बनी हुई है। 
  • गुजरात टाइटंस भी 16 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। 
  • सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं, पंजाब किंग्स इतने ही मुकाबलों में 13 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। 
  • दिल्ली कैपिटल्स 11 मुकाबलों में नौ अंकों के साथ सातवें, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें पायदान पर है।
  • मुंबई और लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं और ये दोनों टीमें क्रमश: नौवें और 10वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसके के लिए कठिन चुनौती
लखनऊ ने सीएसके के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं क्योंकि पांच बार की चैंपियन इस टीम के लिए अब आगे की राह कठिन है। ग्रुप चरण में सीएसके के अब दो मैच शेष हैं और उसका सामना गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद से है। ये दोनों ही टीमें प्लेऑफ की मजबूत दावेदार हैं। सामान्य स्थिति में सीएसके को ये दोनों मैच जीतने होंगे जिससे वह दौड़ में बनी रह सके। अगर चेन्नई अपने दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक होंगे। लेकिन इसके बाद भी उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 
विज्ञापन

प्लेऑफ का समीकरण
  • गुजरात प्लेऑफ में जाने के करीब है और अगर वह अगले दो मैच जीत जाती है तो उसके 20 अंक हो जाएंगे। 
  • सनराइजर्स हैदराबाद भी अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकती है। 
  • ऐसे में चेन्नई के सामने सबसे करीब प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स है जिसके 11 मैचों में 12 अंक हैं। 
  • राजस्थान को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। अगर राजस्थान ये सभी मैच जीत जाती है तो सीएसके के दरवाजे बंद हो जाएंगे। 
  • दूसरी ओर, पंजाब किंग्स भी दौड़ में आगे है और उसे अब आरसीबी तथा लखनऊ से खेलना है। 
  • अगर पंजाब अब एक भी मैच हारी तो उसके लिए आगे की राह कठिन हो जाएगी, ऐसे में सीएसके को फायदा हो सकता है। 
  • सरल भाषा में जानें तो मौजूदा स्थिति में आरसीबी और गुजरात ही ऐसी टीमें है जो लगभग अगले दौर में जगह बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed