फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 CSK vs KKR Result: Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table

CSK vs KKR: सीएसके के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश, अब तक नहीं खुला जीत का खाता; नूर अहमद चमके

Tue, 14 Apr 2026 11:39 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 14 Apr 2026 11:39 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम आईपीएल 2026 में अब तक एक भी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। उसे मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में केकेआर की बल्लेबाजी बेहद खराब रही।

विज्ञापन
IPL 2026 CSK vs KKR Result: Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table
केकेआर बनाम सीएसके - फोटो : PTI

विस्तार

नूर अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है, जबकि सीएसके की यह लगातार दूसरी जीत है। 
विज्ञापन

ओपनिंग जोड़ी में किया बदलाव
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने इस मैच में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करने फिन एलेन के साथ सुनील नरेन आए। केकेआर ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया क्योंकि अब तक एलेन और अजिंक्य रहाणे ओपनिंग के लिए उतर रहे थे। हालांकि, उसका यह प्रयोग भी काम नहीं आया क्योंकि एलेन सस्ते में आउट हो गए। केकेआर की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसने छह विकेट 90 रन पर ही गंवा दिए। रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा निराश किया। नूर अहमद ने लगातार दो गेंदो पर केकेआर को दो झटके दिए। नूर ने पहले रहाणे को आउट किया और फिर ग्रीन को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। नूर हालांकि, हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रमनदीप-पॉवेल के बीच हुई साझेदारी
इसके बाद रमनदीप और रोवमैन पॉवेल ने सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की, लेकिन टीम के हाथ से मैच तब तक पूरी तरह निकल चुका था। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन रमनदीप सिंह ने बनाए जो 23 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा रोवमैन पॉवेल 22 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों के सहारे 31 रन बनाकर नाबाद रहे। रहाणे ने 28, अंगकृष रघुवंशी ने 27 और सुनील नरेन ने 24 रनों का योगदान दिया। सीएसके की ओर से नूर अहमद ने तीन विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और अकील हुसैन को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन

सैमसन-म्हात्रे की विस्फोटक बल्लेबाजी
इससे पहले, केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अनुकूल रॉय ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर केकेआर को पहली सफलता दिलाई। गायकवाड़ छह गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए। पहला झटका लगने के बावजूद सीएसके की रन गति पर कोई असर नहीं पड़ा। आयुष म्हात्रे ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और दूसरे छोर से उन्हें संजू सैमसन का भी अच्छा साथ मिलता रहा। सीएसके का स्कोर चौथे ही ओवर में 50 रन के पार पहुंच गया। सीएसके को आयुष म्हात्रे के रूप में दूसरा झटका लगा जो 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। म्हात्रे और संजू सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों पर 47 रनों की साझेदारी हुई। 

पावरप्ले के बाद केकेआर ने की वापसी
संजू सैमसन और म्हात्रे ने पावरप्ले में चेन्नई को दो विकेट पर 72 रन तक पहुंचा दिया था। इसके बाद केकेआर के ऑफ स्पिनर सुनील नरेन, बाएं हाथ के धीमे गेंदबाज अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए अगले 10 ओवर में सिर्फ 68 रन दिए। पावरप्ले के बाद 14 ओवरों में चेन्नई की टीम 120 रन ही बना सकी। सैमसन हालांकि, इस मैच में भी अच्छी लय में दिख रहे थे। सैमसन ने कार्तिक त्यागी को स्ट्रेट में छक्का लगाया, जबकि इस गेंदबाज ने 148.1 की रफ्तार से आफ कटर पर उन्हें बोल्ड कर दिया। सैमसन अर्धशतक लगाने से चूक गए और 32 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए।

केकेआर के लिए चमके कार्तिक त्यागी 
सैमसन के आउट होने के बाद सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच चौथे विकेट के लिए साझेदारी पनपी। सुनील नरेन ने सरफराज खान को आउट कर सीएसके को चौथा झटका दिया। सरफराज 18 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज और डेवाल्ड ब्रेविस चौथे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। फिर कार्तिक त्यागी ने ब्रेविस को अपना शिकार बनाया जो 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। एक समय सीएसके 200 के पार स्कोर बनाती नजर आ रही थी, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने टीम को वापसी कराई। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed