फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Why was Sunil Narine not given out hit wicket? Explained MCC Law and Rules KKR vs RCB IPL

IPL 2025: बैट स्टंप्स पर लगने के बावजूद हिट विकेट क्यों नहीं दिए गए सुनील नरेन? MCC की नियम संख्या 35.2 है वजह

Sun, 23 Mar 2025 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

कुछ लोगों का कहना है कि नरेन आउट थे और अंपायर ने गलत फैसला लिया, जबकि कुछ का कहना है कि नियम के मुताबिक नरेन आउट नहीं थे और अंपायर्स ने सही फैसला लिया। आइए हम जानते हैं कि यह घटना क्या है और नियम क्या कहते हैं...

विज्ञापन
IPL 2025: Why was Sunil Narine not given out hit wicket? Explained MCC Law and Rules KKR vs RCB IPL
सुनील नरेन - फोटो : IPL/BCCI/Star Sports Screen Grab

विस्तार

आईपीएल 2025 के पहले मैच में ही हाईवोल्टेज ड्राम देखने को मिला। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डेन्स में यह मुकाबला खेला गया। कोलकाता की पारी के दौरान ओपनिंग कर रहे सुनील नरेन का बल्ला स्टंप्स पर लगा और बेल्स भी गिर गईं, लेकिन आरसीबी के खिलाड़ियों के अपील करने के बावजूद उन्हें हिट विकेट नहीं दिया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शंस आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नरेन आउट थे और अंपायर ने गलत फैसला लिया, जबकि कुछ का कहना है कि नियम के मुताबिक नरेन आउट नहीं थे और अंपायर्स ने सही फैसला लिया। आइए हम जानते हैं कि यह घटना क्या है और नियम क्या कहते हैं...
विज्ञापन

क्या है पूरी घटना?

दरअसल, आरसीबी ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग के लिए उतरे। हेजलवुड ने डिकॉक को पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। इसके बाद नरेन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी निभाई। इसी कड़ी में पारी के सातवें ओवर में आरसीबी के रसिख सलाम गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में रसिख की शॉर्ट गेंद को छोड़ने और उस पर झुकने के चक्कर में उनसे गलती हुई। उनका बैट स्टंप्स पर जा लगा और बेल्स बिखर गईं। हालांकि, तब तक लेग अंपायर ने गेंद की हाइट की वजह से उसे वाइड करार दे दिया था और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने गेंद को दस्तानों में कलेक्ट कर लिया था। यानी नरेन ने गेंद को खेलने के अपने प्रयास (एक्शन ऑफ प्लेइंग डिलीवरी) को पूरा कर लिया था और विकेटकीपर के पास गेंद जाते और अंपायर के इशारा करते ही गेंद डेड हो गई थी। 

IPL 2025: नीलामी में अनसोल्ड रहे 'लॉर्ड शार्दुल' की आईपीएल में एंट्री, लखनऊ की टीम में इस गेंदबाज की जगह लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील नरेन को हिट विकेट क्यों नहीं दिया गया?
क्रिकेट के एमसीसी नियमों के मुताबिक, एक बल्लेबाज हिट विकेट आउट तब होता है जब वह या उसका बल्ला गेंद को खेलने के दौरान स्टंप से टकराता है या फिर रन के लिए दौड़ते समय वह या उसका बल्ला स्टंप से टकराता है, या फिर गेंद को विकेट पर टकारने देने से रोकने के लिए गेंद को बल्ले से दूसरी बार हिट करने के दौरान वह या उसका बल्ला स्टंप से टकराता है। हालांकि, एक बल्लेबाज तब हिट विकेट आउट नहीं होता है अगर शॉट खेलने के बाद और डिलीवरी पूरी हो जाने के बाद वह या उसका बैट स्टंप से टकराता है तो। चूंकि गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में जा चुकी थी और डिलीवरी पूरी हो चुकी थी और उसके बाद नरेन का बल्ला स्टंप से संपर्क में आया था, इसलिए अंपायरों ने इसे नियम 35.2 के तहत नॉट आउट करार दिया। उदाहरण के तहत कई बार खुद या विकेटकीपर के प्रयास से बेल्स नीचे गिर जाती हैं तो बल्लेबाज बेल्स उठाकर लगाने की कोशिश करता है। यह ठीक उसी प्रकार है। गेंद के विकेटकीपर के दस्तानों में जाने के बाद वह गेंद डेड हो चुकी थी। आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपील भी की, लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया।

IPL 2025: रिंकू ने क्यों किया कोहली को नजरअंदाज? नहीं मिलाया हाथ, फैंस बौखलाए
विज्ञापन

आरसीबी ने केकेआर को हराया
क्रुणाल पांड्या और जोस हेजलवुड की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (नाबाद 59) और फिल सॉल्ट (56) की आक्रामक बल्लेबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र के शुरूआती मुकाबले में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर 22 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान अजिंक्य रहाणे की 31 गेंद में 56 रन की पारी के बावजूद केकेआर की टीम आठ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
 
कोहली ने 36 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाकर एक छोर संभाले रखा तो वहीं दूसरे छोर से उन्हें सॉल्ट और कप्तान रजत पाटीदार का अच्छा साथ मिला। सॉल्ट ने 31 गेंद की पारी में नौ चौके और दो छक्के जड़ने के अलावा कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 95 रन की साझेदारी कर आसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed