फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2025 shashank singh speaks on heated conversation with shreyas iyer know complete details

IPL: 'मुझे थप्पड़ मारने...', क्वालिफायर-2 में शशांक पर क्यों भड़के थे श्रेयस? युवा बल्लेबाज ने किया खुलासा

Sun, 08 Jun 2025 05:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

शशांक ने कहा- 'मैं डिजर्व करता हू्ं, अय्यर को मुझे थप्पड़ मार देना चाहिए था, मेरे पापा ने भी फाइनल तक मुझसे बात नहीं की। मैं लापरवाह था। यह बहुत ही अहम समय था।'

विज्ञापन
ipl 2025 shashank singh speaks on heated conversation with shreyas iyer know complete details
श्रेयस शशांक को गुस्से में कुछ बोलते हुए - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसे पंजाब ने पांच विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के बीच हल्की-फुल्की नोंक-झोंक हो गई थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। अब शशांक सिंह ने इस पूरे मामले पर प्रकाश डाला है। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मैच के दौरान शशांक दो रन बनाकर रन आउट हो गए थे। वह मैच का अहम मोड़ था। शशांक के आउट होने पर पंजाब की टीम परेशानी में पड़ गई थी। हार्दिक के डायरेक्ट हिट पर शशांक रन आउट हुए थे। उस वक्त पंजाब को जीत के लिए 20 गेंद में 35 रन की दरकार थी। हार्दिक के डायरेक्ट हिट से ज्यादा शशांक के रन दौड़ने के इंटेंट पर सवाल उठे थे। वह काफी धीरे दौड़ रहे थे। इस पर श्रेयस भी भड़क गए थे। पंजाब की टीम जब मैच जीत गई तो शशांक जैसे ही श्रेयस से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े, श्रेयस ने उनसे गुस्से में कुछ कहा। इसके बाद शशांक बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए। हालांकि, शशांक ने कोई बहस नहीं की। शशांक और श्रेयस घरेलू क्रिकेट में एक टीम के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में दोनों की दोस्ती है। श्रेयस का गुस्सा इस बात पर था कि शशांक की लापरवाही ने पंजाब को मुश्किल में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अय्यर को मुझे थप्पड़ मार देना चाहिए था'
इस मामले पर शशांक सिंह ने बयान जारी किया है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके लापरवाह रवैये के लिए कप्तान श्रेयस ने फटकार लगाई थी। शशांक ने कहा- 'मैं डिजर्व करता हू्ं, अय्यर को मुझे थप्पड़ मार देना चाहिए था, मेरे पापा ने भी फाइनल तक मुझसे बात नहीं की। मैं लापरवाह था। यह बहुत ही अहम समय था। श्रेयस ने मुझे साफ-साफ कहा कि उन्होंने मुझसे ये उम्मीद नहीं की थी। लेकिन फिर वो मुझे डिनर पर भी ले गए।
विज्ञापन

शशांक ने की श्रेयस की तारीफ
इस दौरान शशांक ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में युवा खिलाड़ियों के लिए वह 'चिल बंदा' है। शशांक ने आगे कहा- मैंने जितना भी दूसरों से सुना और खुद अनुभव किया है, मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट में उनसे बेहतर कप्तान कोई नहीं है। वह हमें आजादी देते हैं, सभी को बराबर समझते हैं। कोई यह नहीं कह सकता कि श्रेयस में एटीट्यूड है। ड्रेसिंग रूम में सभी युवाओं के लिए वह 'चिल बंदा' हैं। वह एकमात्र कप्तान हैं,  जिन्होंने हमें कहा कि अगर किसी के पास मैच के दौरान कोई सुझाव हो, तो वे उनसे आकर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed