फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Senior person Ravichandran Ashwin delighted to return to Chennai Super Kings Video goes viral

IPL 2025 Video: 'मुझे लग रहा है कि मैं बहुत सीनियर हूं', CSK के कैंप से जुड़े अश्विन, धोनी के साथ किया अभ्यास

Fri, 28 Feb 2025 05:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 28 Feb 2025 05:34 PM IST
सार

अश्विन ने 2009 में सीएसके के लिए डेब्यू किया था। वह  2010 और 2011 में टीम के खिताबी अभियान का हिस्सा थे। वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 Senior person Ravichandran Ashwin delighted to return to Chennai Super Kings Video goes viral
अश्विन-धोनी - फोटो : @ChennaiIPL

विस्तार

आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविचंद्रन अश्विन भी कैंप से जुड़ गए हैं। शुक्रवार को टीम मैनेजमेंट की तरफ से एक खास वीडियो साझा किया गया जिसमें अश्विन ने टीम में वापसी को लेकर अपना अनुभव साझा किया। 
विज्ञापन

IPL 2025 Senior person Ravichandran Ashwin delighted to return to Chennai Super Kings Video goes viral
अश्विन और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
9.75 करोड़ में सीएसके ने अश्विन को नीलामी में खरीदा
पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन को आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर बोली लगाई और 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा। 2015 के बाद पहली बार धोनी और अश्विन को एक साथ देखा जा सकता है। 2008 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले अश्विन ने  अब तक 211 मैचों में 180 विकेट लिए हैं और 800 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025 Senior person Ravichandran Ashwin delighted to return to Chennai Super Kings Video goes viral
अश्विन - फोटो : CSK
'मैं चेपॉक जाने के लिए उत्सुक हूं'
इसी हफ्ते धोनी और अश्विन समेत चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी खिलाड़ी कैंप में जुड़े हैं। शुक्रवार को महान खिलाड़ी ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। इसके बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। अश्विन ने कहा- यह वाकई अजीब लगता है। मुझे टीम छोड़े हुए इतने साल हो गए हैं। उसी टीम में वापस आना, सभी लोग वही हैं। मैं हर दिन सीजन के लिए जमकर अभ्यास करता था, लेकिन आज यहां आने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं बहुत सीनियर व्यक्ति हूं... फिर भी, मैं चेपॉक जाने के लिए भी उत्सुक हूं।
विज्ञापन

IPL 2025 Senior person Ravichandran Ashwin delighted to return to Chennai Super Kings Video goes viral
अश्विन - फोटो : CSK
इन टीमों के लिए भी खेल चुके अश्विन
अश्विन ने 2009 में सीएसके के लिए डेब्यू किया था। वह  2010 और 2011 में टीम के खिताबी अभियान का हिस्सा थे। वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं। उनकी घर वापसी पर चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था- 'अश्विन के लिए यह घर वापसी जैसा है। लेकिन वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। जैसा कि वेंकी (मैसूर) ने कहा, उनका जुड़ाव कीमत के बारे में नहीं है। आप देखते हैं कि कोई टीम में कैसे फिट बैठता है और अश्विन का चेन्नई के साथ भावनात्मक लगाव है इसलिए वह अच्छी तरह फिट हो जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed