{"_id":"67ded7a33d9f61eacf0daad6","slug":"ipl-2025-ruturaj-gaikwad-praised-ms-dhoni-said-what-he-is-doing-at-the-age-of-43-is-fantastic-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: ऋतुराज गायकवाड़ ने की एमएस धोनी की तारीफ, कहा- 43 की उम्र में वो जो कर रहे वह शानदार है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: ऋतुराज गायकवाड़ ने की एमएस धोनी की तारीफ, कहा- 43 की उम्र में वो जो कर रहे वह शानदार है
Sat, 22 Mar 2025 09:00 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:00 PM IST
सार
धोनी ने कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आईपीएल नियम के अनुसार पांच साल या इससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है इसलिए सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। रविवार को डबल हेडर होगा। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद शाम को 'अल क्लासिको' चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर होगी। इस मैच से पहले सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 43 की उम्र में धोनी जो कर रहे हैं वह शानदार है।
विज्ञापन
अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर उतरेंगे माही
धोनी ने कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आईपीएल नियम के अनुसार पांच साल या इससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है इसलिए सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि उनमें कुछ वर्ष और खेलने की क्षमता शेष है।

गायकवाड़ को उम्मीद, धोनी खेलेंगे महत्वपूर्ण पारियां
मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसका खुलासा सैम करन ने किया। उन्होंने कहा कि धोनी देर रात तक अभ्यास करते रहे। अब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस उम्र में टीम के लिए योगदान देने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सत्र में धोनी महत्वपूर्ण पारियां खेलेंगे।
गायकवाड़ ने कहा- बहुत सारे नए खिलाड़ी टीम में शामिल हुए हैं और कभी-कभी वे गेंद को उतनी अच्छी तरह से हिट करने के लिए संघर्ष करते हैं जैसे वह अभी कर रहे हैं। इसलिए, निश्चित रूप से यह हममें से कईयों को प्रेरित करता है।

फैंस को धोनी के ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने की उम्मीद
धोनी पिछले सीजन सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे। धोनी अंतिम समय में बल्लेबाजी के लिए आते थे और कुछ शानदार शॉट खेलकर प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिखे थे। धोनी ने आईपीएल 2024 में 220 से अधिक के स्ट्राइक रेट और 53.67 के औसत से 161 रन बनाए थे। पिछले सीजन के दौरान धोनी कथित तौर पर चोट की समस्या से भी जूझ रहे थे। फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन धोनी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।
गायकवाड़ ने आगे कहा- इसलिए 43 साल की उम्र में वह जो कुछ भी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि वह शानदार है। हमारे पास कुछ मजबूत चीजें है जिसका हम पिछले दो साल से अनुसरण कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वास्तव में कुछ भी नहीं बदला है और उम्मीद है कि वह हमारे लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलना जारी रखेंगे।

स्पिनरों पर चेन्नई ने दिया ध्यान
पांच बार की चैंपियन सीएसके ने पिछले साल आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में स्पिनरों को लेने पर अधिक जोर दिया था। चेन्नई के पास रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, दीपक हुड्डा और रवींद्र जडेजा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं। सीएसके के सत्र से पूर्व अभ्यास शिविर के दौरान भी इस बात के संकेत मिले थे कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पिनर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई की टीम में एक बार फिर से सबकी नजर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहेगी जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Live Score: केकेआर की पारी लड़खड़ाई, वेंकटेश के बाद रिंकू भी लौटे पवेलियन, क्रुणाल को मिली सफलता