{"_id":"68036c8f1ee6391dba0f7620","slug":"ipl-2025-rahul-dravid-breaks-silence-on-sanju-samson-rajasthan-royals-rift-said-dont-know-where-it-is-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: 'मुझे नहीं पता कहां से..', संजू सैमसन के साथ अनबन की अटकलों पर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी; कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: 'मुझे नहीं पता कहां से..', संजू सैमसन के साथ अनबन की अटकलों पर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी; कही ये बात
Sat, 19 Apr 2025 02:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:57 PM IST
सार
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया गया था कि सैमसन और द्रविड़ के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों एक-दूसरे से खफा हैं। हालांकि, अब पूर्व भारतीय कप्तान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
संजू सैमसन-राहुल द्रविड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले साफ कर दिया कि कप्तान संजू सैमसन के साथ उनके रिश्ते पूरी तरह से ठीक हैं। उनके बीच कोई अनबन नहीं है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया गया था कि सैमसन और द्रविड़ के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों एक-दूसरे से खफा हैं। हालांकि, अब पूर्व भारतीय कप्तान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ चल रहे विवाद की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट कहां से आ रही हैं। संजू और मैं एक ही पेज पर हैं।'
द्रविड़ ने कहा- वह हमारी टीम का एक अभिन्न अंग है। वह हर निर्णय और चर्चा में शामिल होता है। कभी-कभी, जब आप खेल हार जाते हैं और चीजें सही नहीं होती हैं, तो आपको आलोचना का सामना करना पड़ता है और हम इसे अपने प्रदर्शन के आधार पर ले सकते हैं, लेकिन हम इस आधारहीन बात के बारे में कुछ नहीं कर सकते। टीम की भावना वास्तव में अच्छी है, मैं इन लोगों की मेहनत से प्रभावित हूं। एक बात जो लोग नहीं समझते हैं वह यह है कि जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें कितना दुख होता है।

क्या है मामला?
राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाल ही में एक मुकाबले खेला गया था। बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने संजू सैमसन की टीम को सुपरओवर में मात दी थी। इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों से बात करते नजर आए थे। तभी कप्तान सैमसन वहां से निकल जाते हैं। इसको साझा करते हुए फैंस ने दावा किया था कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रह है। ये अनबन के संकेत हैं।

द्रविड़ ने दिया संजू सैमसन की चोट पर बड़ा अपडेट
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन की चोट पर भी बात की। दरअसल, दिल्ली के खिलाफ मैच में पेट के आसपास दर्द के कारण विकेटकीपर बल्लेबाज 19 गेंदों में 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे। द्रविड़ ने आगे कहा- संजू को पेट के क्षेत्र में थोड़ा दर्द महसूस हुआ। इसलिए हम स्कैन के लिए गए हैं। उन्होंने आज कुछ स्कैन किए हैं, इसलिए हम उन स्कैन के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। और फिर जब हमें स्कैन और (चोट) की गंभीरता के बारे में थोड़ी और स्पष्टता मिल जाएगी, तो हम आगे का फैसला लेंगे और देखेंगे कि क्या होता है।
ये भी पढ़ें: ग्रेस हेडन के साथ ट्रिप पर निकलीं सारा तेंदुलकर, ब्लैक ड्रेस में लगीं हॉट