फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 LSG vs PBKS Digvesh Rathi notebook celebration to tease Priyansh Arya after dismissing him video

IPL 2025: प्रियांश आर्या का विकेट लेकर दिग्वेश राठी ने उतारी केसरिक विलियम्स की नकल, इस तरह मनाया जश्न; वीडियो

Tue, 01 Apr 2025 11:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 01 Apr 2025 11:57 PM IST
सार

यह घटना पंजाब की पारी के तीसरे ओवर की है। धीमी गति के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्या को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। हैरानी की बात यह है कि जब बाएं हाथ के बल्लेबाज पवेलियन की तरफ लौटने लगे तो दिग्वेश उनके पीछे गए और उनके बराबर में पहुंचकर 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया।

विज्ञापन
IPL 2025 LSG vs PBKS Digvesh Rathi notebook celebration to tease Priyansh Arya after dismissing him video
दिग्वेश राठी - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। मंगलवार को 18वें सत्र का 13वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ के युवा गेंदबाज दिग्वेश राठी ने कुछ ऐसा कर दिया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने प्रियांश आर्या का विकेट लेकर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स की तरह जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS: 22 गेंदों के रहते पंजाब ने हासिल किया लक्ष्य, चौथी बार सत्र में जीते शुरुआती दो मैच; मैच रिपोर्ट
विज्ञापन
Trending Videos

दिग्वेश की इस हरकत पर फूटा गावस्कर का गुस्सा
यह घटना पंजाब की पारी के तीसरे ओवर की है। धीमी गति के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्या को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। हैरानी की बात यह है कि जब बाएं हाथ के बल्लेबाज पवेलियन की तरफ लौटने लगे तो दिग्वेश उनके पीछे गए और उनके बराबर में पहुंचकर 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उनकी इस हरकत की निंदा की। उन्हें कमेंट्री के दौरान कहते सुना गया कि बल्लेबाज हर बार गेंदबाजों के खिलाफ चौका लगाते समय इस तरह के इशारे नहीं करते।
विज्ञापन

केसरिक विलियम्स ने की थी ऐसी हरकत, विराट ने लिया था बदला
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स ने कुछ साल पहले विराट कोहली का विकेट लेकर 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया था। इसके बाद किंग कोहली ने 2019 में उनके खिलाफ बाउंड्री जड़कर 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया। भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद जब कोहली से इस विषय में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि जमैका में केसरिक ने आउट करने के बाद इसी अंदाज में जश्न मनाया था और यह बात उन्हें याद थी।
विज्ञापन

पंजाब ने लगातार दूसरा मैच जीता
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर इस सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने ढूंढा एक और सितारा, अश्विनी से लेकर बुमराह-हार्दिक के नाम भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed