{"_id":"67fb9b02b1da0e840807297f","slug":"ipl-2025-its-better-to-forget-this-night-preity-zinta-reacts-on-pbks-defeat-srh-abhishek-sharma-innings-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'इस रात को भूल जाना बेहतर', PBKS की हार पर प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल, अभिषेक के लिए कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'इस रात को भूल जाना बेहतर', PBKS की हार पर प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल, अभिषेक के लिए कही ये बात
Sun, 13 Apr 2025 04:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 13 Apr 2025 04:37 PM IST
सार
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम को सत्र की दूसरी जीत दिलाई। इस मुकाबले के बाद पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा का बयान आया। उन्होंने कहा कि इस रात को भूल जाना ही बेहतर है।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा-अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम को सत्र की दूसरी जीत दिलाई। इस मुकाबले के बाद पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा का बयान आया। उन्होंने कहा कि इस रात को भूल जाना ही बेहतर है।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा ने की अभिषेक की तारीफ
इस शिकस्त के बाद प्रीति ने एक्स पर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत की बधाई दी और अभिषेक शर्मा की तारीफ की। उन्होंने लिखा- आज की रात अभिषेक शर्मा के नाम है! क्या प्रतिभा और क्या अविश्वसनीय पारी। बधाई सनराइजर्स हैदराबाद! हमारे लिए, आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है क्योंकि यह टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं और ऐसे खेलों को भूल जाना ही बेहतर है।

Tonight belongs to Abhishek Sharma ! What a talent & what an unbelievable knock. 👏👏Congratulations SRH ! As for us , best to forget tonight and move on as it’s early days in the tournament & such games are best forgotten. SRHvPBKS
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 12, 2025
सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बने अभिषेक
अभिषेक ने इस मैच में महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। अपनी पारी के दौरान 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 256.36 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| गेंदें | खिलाड़ी | टीम | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| 30 | क्रिस गेल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | पुणे वॉरियर्स इंडिया | बेंगलुरु | 2013 |
| 37 | यूसुफ पठान | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई इंडियंस | ब्रेबोर्न, मुंबई | 2010 |
| 38 | डेविड मिलर | किंग्स इलेवन पंजाब | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मोहाली | 2013 |
| 39 | ट्रैविस हेड | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | बेंगलुरु | 2024 |
| 39 | प्रियांश आर्या | पंजाब किंग्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुल्लापुर | 2025 |
| 40 | अभिषेक शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | पंजाब किंग्स | हैदराबाद | 2025* |
मैच में क्या हुआ?
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की 171 रन की तूफानी साझेदारी के दमपर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साछ हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में कोलकाता के खिलाफ 262/2 रन बनाकर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।