{"_id":"6807473cff1f69f6d60948d1","slug":"ipl-2025-harsha-bhogle-on-not-seen-commentating-in-gujarat-kolkata-match-know-the-reason-kkr-vs-gt-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: गुजरात-कोलकाता के मैच में कमेंट्री करते नहीं दिखे हर्षा भोगले-साइमन डूल, भारतीय कमेंटेटर ने बताई वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: गुजरात-कोलकाता के मैच में कमेंट्री करते नहीं दिखे हर्षा भोगले-साइमन डूल, भारतीय कमेंटेटर ने बताई वजह
Tue, 22 Apr 2025 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:07 PM IST
सार
केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डेंस में मैच में कमेंट्री नहीं करने पर हर्षा भोगले ने कहा कि यह मेरे रोस्टर में नहीं था। ईडन गार्डेंस की पिच को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि, किसी अधिकारी द्वारा इस मामले पर अब तक टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन
हर्षा भोगले और केकेआर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 में ईडन गार्डेंस की पिच को लेकर विवाद बढ़ गया है। कमेंटेटर हर्षा भोगले और साइमन डूल द्वारा पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी की आलोचना के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने एक्शन लिया। उन्होंने बीसीसीआई को इसकी शिकायत की और केकेआर के घरेलू मैचों में उनसे कमेंट्री नहीं करवाने को कहा। इसी कड़ी में सोमवार को केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के दौरान दोनों अंग्रेजी कमेंट्री पैनल में मौजूद नहीं रहा। अब इस मामले पर हर्षा भोगले का बयान सामने आया है। भोगले ने उन अटकलों को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि उन्हें सीएबी की शिकायत के कारण केकेआर-जीटी मैच से दूर रखा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें कोलकाता में केवल दो मैचों के लिए पैनल में शामिल किया गया था, जो खत्म हो चुके हैं।
डूल और भोगले द्वारा ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर की सार्वजनिक आलोचना पर बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) कड़ी आपत्ति जताई थी। सीएबी ने साथ ही दोनों क्रिकेट विशेषज्ञों की बीसीसीआई से शिकायत करते हुए बोर्ड से अनुरोध किया था कि इन दोनों को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के घरेलू मैचों के लिए कमेंट्री की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाए। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान न तो भोगले और न ही डूल कमेंट्री पर थे।

'अनुचित निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं'
भोगले का यह बयान सीएबी के सचिव नरेश ओझा के लगभग 10 दिन पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को भेजे गए पत्र के मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आने के एक दिन बाद आया है। पत्र में सीएबी ने ईडन गार्डेंस में मैचों के कमेंट्री पैनल से हटाने के लिए कहा था। भोगले ने एक्स पर पोस्ट किया, 'इसको लेकर कुछ अनुचित निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं कि मैं केकेआर-जीटी के मैच में के लिए कोलकाता में क्यों नहीं था। सीधे शब्दों में कहें तो, यह उन मैचों की सूची में नहीं था जिनमें मुझे कमेंट्री करनी थी।'

'आईपीएल शुरू होने से पहले रोस्टर तैयार किया जाता है'
उन्होंने कहा, 'मुझसे पूछने से समस्या का समाधान हो जाता। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही रोस्टर तैयार कर लिया जाता है। मुझे कोलकाता में दो मैचों के लिए चुना गया था। मैं पहले मैच के लिए वहां था और परिवार के सदस्य की बीमारी के कारण दूसरे मैच के लिए नहीं पहुंच पाया था।' केकेआर को सोमवार को ईडन गार्डेंस में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस से 39 रन से हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित दोनों ने अपने घरेलू मैदान पर स्पिनरों के अनुकूल पिच नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की थी।

There are some inappropriate conclusions being drawn about why I wasn't at yesterday's game in Kolkata. Quite simply, it wasn't on the list of matches I was down to do! Asking me would have resolved the issue. Rosters are done before the tournament starts. I was rostered for two…
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 22, 2025
पहले मैच से ही शुरू हुआ था विवाद
दरअसल, यह विवाद इस सीजन के पहले मैच से ही शुरू हुआ था। पहले मैच में ईडन गार्डेंस में केकेआर का सामना आरसीबी से हुआ था। केकेआर का प्रदर्शन इस मैच में खराब रहा था और आरसीबी से उन्हें हार मिली थी। इसके बाद टीम अपने घरेलू मैदान पर शुरुआती तीन में से दो मैच हार गई थी। तब भी पिच को लेकर रहाणे और चंद्रकांत पंडित ने निराशा व्यक्त की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया था और इसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर सफाई दी थी और कहा था कि वह बीसीसीआई के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

डूल और भोगले ने पिच क्यूरेटर को लताड़ा था
इसके हाद एक वेबसाइट पर पैनल चर्चा के दौरान हर्षा भोगले और साइमन डूल ने पिच क्यूरेटर की आलोचना की थी। डूल ने कहा, 'पिच क्यूरेटर का काम खेल पर राय देना नहीं है। यह वह नहीं है जिसके लिए उन्हें भुगतान किया गया है। अगर पिच क्यूरेटर यह नहीं समझ पा रहे कि घरेलू टीम की जरूरत क्या है तो फ्रेंचाइजी को अपने होम ग्राउंड किसी और शहर को बना लेना चाहिए।' हर्षा भोगले ने भी इस राय पर सहमति व्यक्त की थी। भोगले ने कहा था कि टीम को घरेलू लाभ मिलना चाहिए।

गांगुली और ओझा की ओर से बयान नहीं
इस मामले पर सीएबी के एक अधिकारी ने कहा, 'भोगले और डूल अब केकेआर के घरेलू मैचों के लिए आईपीएल कमेंट्री टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, 23 और 25 मई को ईडन गार्डेंस में क्वालिफायर दो और फाइनल होने पर स्थिति बदल सकती है।' ओझा और सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने इस मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।