फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Harbhajan Singh in Big Controversy after Racist Remark On Jofra Archer in SRH vs RR Match

IPL 2025: हरभजन पर कमेंट्री के दौरान नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप, जोफ्रा आर्चर को ऐसा क्या कहा जिससे मचा बवाल?

Mon, 24 Mar 2025 11:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Mar 2025 11:50 AM IST
सार

हरभजन ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में कमेंट्री करते हुए इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2025: Harbhajan Singh in Big Controversy after Racist Remark On Jofra Archer in SRH vs RR Match
हरभजन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में भी विवादों की शुरुआत हो चुकी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, जो फिलहाल आईपीएल की कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं, विवादों में घिर गए हैं। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान उनका एक बयान काफी चर्चा में है। भज्जी पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। उनका बयान जोफ्रा आर्चर को लेकर था और फैंस सोशल मीडिया पर हरभजन के इस बयान की आलोचना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार
विज्ञापन

हरभजन ने ऐसा क्या कहा जिससे विवाद हुआ?
दरअसल, हरभजन ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में कमेंट्री करते हुए इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर कुछ समझाते हुए 'काली टैक्सी' शब्द का इस्तेमाल किया था। वह उदाहरण दे रहे थे और आर्चर को समझाने के लिए उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया। इसको लेकर फैंस ने पोस्ट भी किया है और उनकी आलोचना की है। हरभजन खुद भी अपने सक्रिय क्रिकेटिंग करियर के दौरान नस्लीय टिप्पणी झेल चुके हैं, लेकिन अब उनका बयान चर्चा का विषय बन गया है।

CSK vs RCB: ओपनिंग छोड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी क्यों कर रहे ऋतुराज गायकवाड़? सीएसके के कप्तान ने खुद खोला राज

फैंस ने हरभजन से माफी मांगने को कहा
हरभजन को एसआरएच बनाम आरआर मैच में कमेंट्री के दौरान यह कहते हुए सुना गया, 'लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भाग रहा है।' फैंस ने इस मामले पर हरभजन को लताड़ा है और उनसे माफी मांगने के लिए कहा है। हालांकि, टर्बनेटर ने अभी तक इस मामले पर स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है या माफी नहीं मांगी है। हरभजन का बयान इस वजह से था कि आर्चर काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में बिना विकेट लिए 76 रन लुटाए थे। आर्चर का मीटर भागने से हरभजन का यही मतलब था।
विज्ञापन

हैदराबाद ने राजस्थान को हराया
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराकर आईपीएल 2025 सीजन की जीत से शुरुआत की। हैदराबाद ने ईशान किशन और ट्रेविस हेड की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का दूसरा सर्वोच्च टोटल है। जवाब में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने अच्छी साझेदारी निभाई, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। राजस्थान की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 242 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। 

VIDEO: मुंबई इंडियंस के 24 साल के उभरते सितारे विग्नेश पुथुर से खास अंदाज में मिले धोनी, पीठ भी थपथपाई, देखें

मैच में बने कुल 528 रन
हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस मैच में कुल 528 रन बने। यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सर्वोच्च एग्रिगेट है। आईपीएल में दोनों पारी मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नाम है। आरसीबी और हैदराबाद के बीच पिछले साल बंगलुरू में खेले गए मैच में कुल 549 रन बने थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed