{"_id":"683325b11d4dcee54e0a2fd1","slug":"ipl-2025-gt-vs-csk-result-gujarat-titans-vs-chennai-super-kings-key-highlights-analysis-points-table-update-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs CSK: रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की आईपीएल में सबसे बड़ी हार, सीएसके ने जीत के साथ समाप्त किया अभियान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs CSK: रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की आईपीएल में सबसे बड़ी हार, सीएसके ने जीत के साथ समाप्त किया अभियान
Sun, 25 May 2025 07:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 25 May 2025 07:44 PM IST
सार
गुजरात को इससे पहले आईपीएल में पिछले साल सीएसके के खिलाफ 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा था जो उसकी इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी हार थी, लेकिन इस मैच में गुजरात की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और उसे आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस को 83 रनों से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात ने इस तरह लगातार दो मैच गंवाए और उसकी यह आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। गुजरात की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही और टीम का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
विज्ञापन
तालिका में शीर्ष पर मौजूद गुजरात
गुजरात को इससे पहले आईपीएल में पिछले साल सीएसके के खिलाफ 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा था जो उसकी इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी हार थी, लेकिन इस मैच में गुजरात की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और उसे आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, सीएसके ने आईपीएल 2025 में अपना अभियान जीत के साथ समाप्त किया। हार के बावजूद गुजरात की टीम 14 मैचों में 18 अंक लेकर शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि सीएसके ने 14 मैचों में चौथी जीत दर्ज कर आठ अंक लेकर 10वें स्थान पर अपने अभियान का अंत किया।

गुजरात की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि अरशद खान ने 20, शाहरुख खान ने 19, राहुल तेवतिया ने 14, कप्तान शुभमन गिल ने 13 और राशिद खान ने 12 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और गेराल्ड कोएट्जे पांच रन बनाकर आउट हुए। गुजरात के लिए अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने दो विकेट झटके। वहीं, खलील अहमद और मथीशा पथिराना को एक-एक विकेट मिले।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने डेवोन कॉनवे के बाद डेवाल्ड ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा। ब्रेविस ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सीएसके की ओर से इस मैच में कॉनवे तथा ब्रेविस ने अर्धशतक जड़े। ब्रेविस ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिस कारण सीएसके 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष म्हात्रे और कॉनवे ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। म्हात्रे रंग में नजर आ रहे थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया। म्हात्रे 17 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कॉनवे ने उर्विल पटेल के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी निभाई जिसे साई किशोर ने उर्विल को आउट कर तोड़ा। उर्विल 19 गेंदों पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर शाहरुख खान ने शिवम दुबे को आउट किया जो 17 रन बनाकर आउट हुए।
कॉनवे का पचासा
कॉनवे ने 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन राशिद खान ने अगली ही गेंद पर उन्हें आउट किया। कॉनवे 35 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ब्रेविस और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 74 रनों की साझेदारी कर डाली। ब्रेविस ने जमकर रन बनाए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर डाली। ब्रेविस इस सीजन सीएसके के लिए 17 छक्के लगा चुके हैं। वह हालांकि, पारी की आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। ब्रेविस 23 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।
सीएसके के लिए जडेजा 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए, जबकि आर साई किशोर, राशिद खान और शाहरुख खान को एक-एक विकेट मिले।