फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Csk players reached Hanuman Garhi temple before the match against Lsg Ruturaj Gaikwad Shreyas Gopal

IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले हनुमान गढ़ी पहुंचे चेन्नई के खिलाड़ी, चोटिल गायकवाड़ भी नजर आए; वीडियो

Sun, 13 Apr 2025 03:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 13 Apr 2025 03:00 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ियों ने रविवार को अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल नजर आए। उनके साथ फ्रेंचाइजी के मालिक भी दिखे।

विज्ञापन
IPL 2025: Csk players reached Hanuman Garhi temple before the match against Lsg Ruturaj Gaikwad Shreyas Gopal
ऋतुराज-श्रेयस - फोटो : ANI (Videograb)

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ियों ने रविवार को अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल नजर आए। उनके साथ फ्रेंचाइजी के मालिक भी दिखे। बता दें कि, चेन्नई का सोमवार को लखनऊ से सामना होगा। यह मैच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सीएसके जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतुराज बाहर हो चुके हैं
चेन्नई की टीम का सफर इस सीजन अच्छा नहीं रहा है। उन्हें लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएसके फिलहाल 10वें पायदान पर है।
विज्ञापन

पहले भी बीच सत्र में कप्तान बदल चुकी सीएसके
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सीएसके ने टीम की कमान किसी अन्य को सौंपी है। इससे पहले टीम ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले ऋतुराज को कप्तान बनाया था। धोनी और गायकवाड़ के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं। रैना धोनी की गैरमौजूदगी में कमान संभाल रहे थे, जबकि जडेजा को आईपीएल 2022 में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले पूरी तरह से नया कप्तान बनाया गया था। हालांकि, टीम का प्रदर्शन उस सीजन बेहद खराब रहा था और आधे सीजन के बाद धोनी ने कप्तानी वापस ले ली थी और 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed