{"_id":"68135637d5e39400a706e815","slug":"ipl-2025-boxer-vijender-singh-post-created-ruckus-fans-asked-whom-are-you-referring-to-vaibhav-suryavanshi-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'क्रिकेट में भी उम्र कम करके...', विजेंदर सिंह के इस पोस्ट से मचा बवाल, फैंस ने पूछा- किसे बोल रहे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'क्रिकेट में भी उम्र कम करके...', विजेंदर सिंह के इस पोस्ट से मचा बवाल, फैंस ने पूछा- किसे बोल रहे?
Fri, 02 May 2025 08:58 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 May 2025 08:58 AM IST
सार
वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर सबसे पहला सवाल तब उठा था जब उन्हें नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब विजेंदर की एक पोस्ट से उनको जोड़कर देखा जा रहा है। विजेंदर ने हालांकि, किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन
वैभव और विजेंदर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के स्टार मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह के बुधवार को किए गए पोस्ट से बवाल मच गया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर क्रिकेट में धोखाधड़ी की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि क्रिकेट में भी उम्र की धोखाधड़ी चल रही है। इसके बाद उनके पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट किए और उनसे पूछा कि यह पोस्ट किसके लिए हैं। कुछ फैंस ने इसे वैभव सूर्यवंशी से जोड़कर देखा।
विज्ञापन
विजेंदर ने लिखा, 'भाई आज कल उम्र छोटी कर के क्रिकेट में भी खेलने लगे।' हालांकि, विजेंदर ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया। इसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया। आदित्य अमन नाम के एक्स यूजर ने लिखा, 'वैभव सूर्यवंशी की बात कर रहे हो क्या?' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'अंडर-19 न खेल रहे ताऊ। अनुभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों की सत्तू का घोल बनाकर पी लिया है छोरे ने।' चित्रकार नाम के एक्स यूजर ने लिखा, 'हां तो बॉक्सिंग अकेले थोड़ी ऐसा खेल है।'
Vaibhav suryawanshi ki baat kar rahe ho kya
— Aditya Aman (@AdityaAman_20) April 30, 2025
U19 na khel rahe tau, experience international cricket players ki sattu ko ghol banakar pi liya hai chore ne
— Meraz Hussain (@MerazHu00039622) April 30, 2025
Haan toh boxing akele thodi aisa khel hai.
— Chitrakaar (@ushank21) April 30, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर सबसे पहला सवाल तब उठा था जब उन्हें नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, तब वैभव के पिता ने सभी को चुनौती दी थी कि अगर किसी को दिक्कत है तो वो चुनौती दें। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अब वैभव के शतक के बाद से इसकी चर्चा फिर हो रही है। कई और खेलों में आयु को छिपाना आम बात है और कई खिलाड़ी इसमें पकड़े भी गए हैं।
आयु धोखाधड़ी, या किसी खिलाड़ी की उम्र को गलत तरीके से प्रस्तुत करना भारतीय खेलों की एक महत्वपूर्ण समस्या रही है, खासकर जूनियर और आयु वर्ग के स्तर पर यह काफी प्रचलित है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने इस मुद्दे को हल करने के लिए उपाय किए हैं, जिसमें सख्त सत्यापन प्रक्रियाएं शामिल हैं। वैभव फिलहाल 14 वर्ष के हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 35 गेंद में शतक जड़ा था और वह इस लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए थे।