{"_id":"6824c8e52e68f1c5f005f679","slug":"ipl-2025-bcci-allows-temporary-replacements-non-availability-of-a-few-foreign-players-know-complete-details-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से टीमों को नहीं पड़ेगा फर्क, बीसीसीआई ने किया नियम में बदलाव; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से टीमों को नहीं पड़ेगा फर्क, बीसीसीआई ने किया नियम में बदलाव; जानिए
Wed, 14 May 2025 10:16 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 14 May 2025 10:16 PM IST
सार
बीसीसीआई ने टीमों को आईपीएल के बाकी बचे मुकाबलों के लिए अपने साथ अस्थाई तौर पर वैकल्पिक खिलाड़ियों को जोड़ने की मंजूरी दी है। दरअसल, कुछ विदेशी खिलाड़ी आगामी मैचों के लिए अनुपलब्ध हैं।
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद 17 मई से एक बार फिर आईपीएल का रोमांच शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सत्र के बाकी बचे मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया और फ्रेंचाइजियों को उनके सभी खिलाड़ियों को एकत्र करने के निर्देश दिए। हालांकि, कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने बाकी बचे सत्र के लिए अनुपलब्धता जाहिर की है। ऐसे में आईपीएल ने टीमों को राहत देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीमों को मिली अस्थाई तौर पर वैकल्पिक खिलाड़ियों को जोड़ने की मंजूरी
बीसीसीआई ने टीमों को आईपीएल के बाकी बचे मुकाबलों के लिए अपने साथ अस्थाई तौर पर वैकल्पिक खिलाड़ियों को जोड़ने की मंजूरी दी है। दरअसल, कुछ विदेशी खिलाड़ी आगामी मैचों के लिए अनुपलब्ध हैं। मूल कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल का फाइनल 25 मई को होना था लेकिन अब यह तीन जून को होगा जिससे राष्ट्रीय टीम से जुड़ने वाले खिलाड़ियों के लिए इसमें खेलना मुश्किल हो जाएगा।

आईपीएल ने दी टीमों को मोहलत
कुछ खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से वापस नहीं आ रहे जबकि मौजूदा सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले जेमी ओवरटन जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ब्रिटेन में ही रहेंगे। पीटीआई ने आईपीएल के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कहा, 'हमें आईपीएल 2025 को अस्थाई रूप से निलंबित करना पड़ा जिसके परिणामस्वरूप इसे 25 मई 2025 की पूर्व निर्धारित तिथि के बाद पूरा करना पड़ रहा है इसलिए हमने वैकल्पिक खिलाड़ी से जुड़े प्रावधानों का पुन: मूल्यांकन किया है। राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं या व्यक्तिगत कारणों या किसी चोट या बीमारी के कारण कुछ विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता को देखते हुए इस टूर्नामेंट के समापन तक अस्थाई तौर पर वैकल्पिक खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जाएगी।'
आईपीएल ने आगे कहा, 'यह निर्णय इस शर्त के अधीन है कि इस बिंदु से आगे लिए गए अस्थायी वैकल्पिक खिलाड़ी अगले वर्ष में रिटेन किए जाने के पात्र नहीं होंगे।'