फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 will start from March 22, all matches will be played in India despite election, said Arun Dhumal

IPL 2024: 22 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल का 17वां सीजन, आम चुनाव के बावजूद देश में ही होंगे सभी मुकाबले

Tue, 20 Feb 2024 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Feb 2024 03:50 PM IST
सार

सिर्फ 2009 में ही आईपीएल पूरी तरह से विदेश में (दक्षिण अफ्रीका) खेला गया था, जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण कुछ मुकाबले यूएई में खेले गए थे। हालांकि, 2019 में आम चुनाव के बावजूद भारत में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
IPL 2024 will start from March 22, all matches will be played in India despite election, said Arun Dhumal
आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा- आईपीएल 2024 के सभी मैच भारत में कराने की कोशिश है - फोटो : अमर उजाला/IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है। आम चुनाव के बावजूद पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। चुनाव अप्रैल और मई में होने की उम्मीद है और यही मुख्य कारण है कि आईपीएल के 17वें संस्करण के शेड्यूल को अभी तक जारी नहीं किया गया है। धूमल ने कहा कि शुरुआत में सिर्फ पहले 15 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बाकी मैचों की सूची आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तय की जाएगी।
विज्ञापन

अरुण धूमल ने क्या कहा?

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले महीने की शुरुआत में होने की उम्मीद है। धूमल ने कहा, 'हम टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हम पहले शुरुआती शेड्यूल जारी करेंगे। पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में द. अफ्रीका में खेला गया था टूर्नामेंट

सिर्फ 2009 में ही आईपीएल पूरी तरह से विदेश में (दक्षिण अफ्रीका) खेला गया था, जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण कुछ मुकाबले यूएई में खेले गए थे। हालांकि, 2019 में आम चुनाव के बावजूद भारत में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। यह देखते हुए कि टी20 विश्व कप आईपीएल के खत्म होने के कुछ दिनों के बाद ही शुरू हो जाएगा, फाइनल 26 मई को होने की संभावना है।
विज्ञापन

जून में टी20 विश्व कप

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा, जबकि आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी। आईपीएल का पहला मैच पिछले साल की फाइनलिस्ट टीमों के बीच खेला जाता है। ऐसे में इस साल पहला मुकाबला 2023 आईपीएल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और उपविजेता गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी

2024 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। इस मिनी ऑक्शन में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। हालांकि, उनमें से केवल 72 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इस नीलामी में 10 करोड़ या उससे ऊपर की बोली छह खिलाड़यों पर लगी। कुल 39 खिलाड़ी करोड़पति बने, यानी उन पर एक करोड़ या इससे ऊपर की बोली लगी। 

भारत की ओर से हर्षल पटेल ऑक्शन में सबसे महंगे बिके। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, समीर रिजवी इस नीलामी के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पास खर्च करने को कुल 262.95 करोड़ रुपये थे। 10 टीमों ने कुल मिलाकर 230.45 करोड़ रुपये खर्च किए। इस नीलामी में कुल नौ अनकैप्ड खिलाड़ी करोड़पति बने और सभी भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed