फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Will LSG buy Rohit Sharma in the mega auction? Coach Langer gave a shocking answer, know

IPL 2024: मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा को खरीदेगी लखनऊ सुपर जाएंट्स? कोच लैंगर ने दिया चौंकाने वाला जवाब, जानें

Wed, 10 Apr 2024 06:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 10 Apr 2024 06:06 PM IST
सार

इस बीच लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच जस्टिन लैंगर का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्हें रोहित शर्मा को टीम में शामिल करने पर चर्चा करते देखा जा सकता है। रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया। माना जा रहा है कि अगर वह आईपीएल के 18वें सीजन में टीम के साथ अनुबंध खत्म करके मेगा नीलामी में शामिल होते हैं तो उनके लिए खरीददारों की कमी नहीं होगी। 

विज्ञापन
IPL 2024: Will LSG buy Rohit Sharma in the mega auction? Coach Langer gave a shocking answer, know
जस्टिन लैंगर-रोहित शर्मा - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2024 का रोमांच फैंस और खिलाड़ियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सभी टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की जद्दोजहद में जुटी हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए अब तक यह सफर कुछ खास नहीं रहा है। टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या मुंबई को अब तक सिर्फ एक ही जीत दिला पाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आईपीएल 2024 की नीलमी से पहले मुंबई के टीम मैनेजमेंट ने गुजरात से ट्रेड किया था। इसके बाद स्टार ऑलराउंडर को रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंप दी गई, जिसका फैंस ने विरोध भी किया। अब खबरें आ रही हैं कि हिटमैन टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से नाखुश हैं और अगले सीजन से पहले होने वाले मेग ऑक्शन से पहले टीम का साथ छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


इस बीच लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच जस्टिन लैंगर का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्हें रोहित शर्मा को टीम में शामिल करने पर चर्चा करते देखा जा सकता है। रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया। माना जा रहा है कि अगर वह आईपीएल के 18वें सीजन में टीम के साथ अनुबंध खत्म करके मेगा नीलामी में शामिल होते हैं तो उनके लिए खरीददारों की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

लैंगर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वायरल वीडियो में लखनऊ के एक सदस्य ने लैंगर से सवाल किया कि, मेगा ऑक्शन होने जा रहा है और सभी उपलब्ध हैं, तो आप किस एक खिलाड़ी को चुनना चाहेंगे? इसके जवाब में लैंगर ने कहा, एक खिलाड़ी अगर मैं किसी को भी ले सकता हूं... आपको क्या लगता है? इसके जवाब में टीम के सदस्य ने रोहित का नाम लिया। इस पर लैंगर ने हंसते हुए कहा,   रोहित शर्मा? हम उन्हें मुंबई से लेने जा रहे हैं? आप बेहतर वार्ताकार बनिएगा, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ये होने जा रहा है। 


रोहित ने MI को बनाया पांच बार चैंपियन
रोहित शर्मा आईपीएल 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। वह अब तक फ्रेंचाइजी के लिए 202 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 5159 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। रोहित ने एमआई को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed