फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 squads updated teams: Players list for Lucknow Super Giants and Gujarat Titans with replacements

IPL 2024: लखनऊ के लिए बल्लेबाजी क्रम सबसे बड़ी परेशानी, गुजरात के सामने हार्दिक-शमी की कमी पूरी करने की चुनौती

Thu, 21 Mar 2024 01:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Mar 2024 01:11 PM IST
सार

आईपीएल के 17वें सीजन का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। इस सीजन के लिए अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 17 दिनों का कार्यक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2024 squads updated teams: Players list for Lucknow Super Giants and Gujarat Titans with replacements
लखनऊ और गुजरात की संभावित प्लेइंग-11 - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डुप्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बार लगभग सभी टीमों को खिलाड़ियों की चोट की वजह से नुकसान हुआ है। कुछ टीमों ने रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है, वहीं कुछ इसके इंतजार में हैं।
विज्ञापन


आईपीएल की दो सबसे नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स भी खिलाड़ियों की चोट और अनुपलब्धता से जूझ रही है। गुजरात को मोहम्मद शमी के रूप में झटका लगा, जबकि हार्दिक पांड्या दूसरी टीम में चले गए। ऐसे में टीम इस सीजन शुभमन गिल के रूप में एक नए कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ की टीम को मार्क वुड के रूप में झटका लगा। हालांकि, टीम ने वेस्टइंडीज के उभरते सितारे शमर जोसेफ को साइन कर अच्छा काम किया। इसके अलावा कोच एंडी फ्लावर और मेंटर गौतम गंभीर भी टीम का साथ छोड़ चुके हैं। इसके बावजूद दोनों टीमें मजबूत दिख रही हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ का भरोसा उसके बल्लेबाज

IPL 2024 squads updated teams: Players list for Lucknow Super Giants and Gujarat Titans with replacements
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान : केएल राहुल
प्रमुख क्रिकेटर : क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, केएल राहुल, आयुष बदोनी।

ताकत : लखनऊ के पास डिकॉक, पूरन, स्टोइनिस जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। ये बल्लेबाज किसी भी स्थिति में मैच की सूरत बदलने का दम रखते हैं। राहुल का फिट होना टीम की बल्लेबाजी को संतुलन प्रदान करेगा।

कमजोरी : टीम का गेंदबाजी पक्ष कमजोर है। शिवम मावी और मोहसिन खान को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

लखनऊ की टीम जब से आईपीएल में आई है, हर बार यह टीम सबसे मजबूत मानी जाती है। इस बार नीलामी से पहले ही लखनऊ ने ट्रेड के जरिये देवदत्त पडिक्कल को शामिल कर बैटिंग लाइन अप और मजबूत की। फिर नीलामी में एम सिद्धार्थ के रूप में एक स्पिनर लेकर टीम ने लगभग सभी बेस कवर किए।

टीम में फिलहाल अनुभवी भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाजों की कमी है। इसकी वजह से केएल राहुल को पारी की शुरुआत करने के बजाय नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ सकता है। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आयुष बदोनी और किसी गेंदबाज के बीच स्वैप किया जा सकता है।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, देवदत्त पडिक्कल।
मध्य क्रम: निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, एश्टन टर्नर।
ऑलराउंडर: के गौतम, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, अर्शिन कुलकर्णी, डेविड विली।
तेज गेंदबाज: मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर, नवीन उल हक, मयंक यादव, युद्धवीर सिंह, शिवम मावी, अरशद खान।
स्पिनर: रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, एम सिद्धार्थ।

संभावित प्लेइंग-11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, दीपक हुड्डा, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान/आयुष बदोनी (इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट), शिवम मावी, शमर जोसेफ।

गुजरात के लिए रास्ता काफी मुश्किल

IPL 2024 squads updated teams: Players list for Lucknow Super Giants and Gujarat Titans with replacements
मोहम्मद शमी और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल। - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान : शुभमन गिल
खिताब : 2022
प्रमुख क्रिकेटर : शुभमन गिल, राशिद खान, नूर अहमद, डेविड मिलर, केन विलियम्सन, राहुल तेवतिया

ताकत : हार्दिक, शमी की गैरमौजूदगी के बावजूद गुजरात के पास अनुभव की कमी नहीं है। गिल, राशिद, साहा, मिलर, विलियम्सन, वेड जैसे क्रिकेटर अपने दिन में किसी भी मैच को बदल सकते हैं।

कमजोरी : हार्दिक और शमी की कमी गुजरात को खलेगी। इन दोनों स्टार क्रिकेटर का विकल्प मुश्किल है। गिल को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।

गुजरात टाइटंस को हार्दिक पांड्या के जाने का निश्चित तौर पर नुकसान हुआ है और टीम उनकी भरपाई भी शायद ही कर सके। हार्दिक की कप्तानी में टीम दो साल फाइनल में पहुंची। इसमें से 2022 में टीम चैंपियन भी बनी। इस साल नीलामी में गुजरात ने हार्दिक का रिप्लेसमेंट खोजने की कोशिश की, लेकिन शायद ही ऐसा हो सके।

फ्रेंचाइजी ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख रुपये में जरूर खरीदा, लेकिन क्या वह हार्दिक की भरपाई कर सकेंगे, यह तो वक्त ही बताएगा। इसके अलावा गुजरात ने फिनिशर के रोल के लिए शाहरुख खान को खरीदकर जरूर एक शानदार काम किया। इसके अलावा यश दयाल, अल्जारी जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन और उमेश यादव को खरीदा। 

हालांकि, हार्दिक के जाने के बाद शमी की चोट ने टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। शमी पिछले सीजन के हाईएस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उनकी जगह संदीप वॉरियर को टीम से जोड़ा गया है। यह देखना होगा कि शुभमन किस तरह के कप्तान साबित होते हैं। ऋद्धिमान साहा के बैकअप के तौर पर अनुभवी भारतीय विकेटकीपर की अनुपस्थिति में फ्रेंचाइजी को केन विलियमसन को प्लेइंग-11 में फिट करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं, पावर हिटर रॉबिन मिंज भी एक्सीडेंट के बाद से चोटिल हैं और उनकी वापसी कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर)
मध्य क्रम: केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शाहरुख खान, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर , चोटिल))
ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया, जयंत यादव, विजय शंकर, अजमतुल्लाह ओमरजाई।
तेज गेंदबाज: संदीप वॉरियर, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, जोश लिटिल, स्पेंसर जॉनसन।
स्पिनर : राशिद खान, नूर अहमद, आर साई किशोर, मानव सुथार।

संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन/मोहित शर्मा (इम्पैक्ट सब), विजय शंकर, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed