{"_id":"6600368803cb61e2ee03a764","slug":"ipl-2024-rr-vs-lsg-result-rajasthan-royals-vs-lucknow-super-giants-key-highlights-analysis-result-2024-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs LSG: सैमसन के तूफान में उड़ा लखनऊ, राहुल-पूरन के अर्धशतक बेकार, राजस्थान अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs LSG: सैमसन के तूफान में उड़ा लखनऊ, राहुल-पूरन के अर्धशतक बेकार, राजस्थान अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा
Sun, 24 Mar 2024 07:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:49 PM IST
सार
इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके दो अंक हैं। हालांकि, वह नेट रन रेट में चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से ऊपर है।
विज्ञापन
राजस्थान बनाम लखनऊ
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 20 रन से हरा दिया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 193 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 173 रन ही बना सकी। केएल राहुल और निकोलस पूरन के अर्धशतक बेकार गए। राहुल 58 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पूरन 64 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी छह गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए 27 रन चाहिए थे, लेकिन टीम छह रन ही बना सकी। तब क्रीज पर निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या थे। गेंदबाजी के लिए आवेश खान आए, जो पिछले सीजन लखनऊ के लिए ही खेले थे। हालांकि, उन्होंने अपने पुरानी टीम को छह रन ही बनाने दिया।
इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके दो अंक हैं। हालांकि, वह नेट रन रेट में चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से ऊपर है। राजस्थान की टीम अब 28 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। वहीं लखनऊ की टीम 30 मार्च को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

रियान पराग और संजू सैमसन
- फोटो : IPL
राजस्थान की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत खराब रही थी। जोस बटलर 11 रन और यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैमसन ने रियान पराग के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी निभाई। 142 के स्कोर पर राजस्थान को तीसरा झटका लगा। पराग अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। शिमरोन हेटमायर कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन बनाकर आउट हुए।
इस बीच सैमसन ने आईपीएल करियर का 21वां अर्धशतक 33 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में राजस्थान ने 50 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। सैमसन ने अपनी 82 रन की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, जुरेल ने 20 रन की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। लखनऊ की ओर से नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

राहुल और पूरन
- फोटो : IPL
लखनऊ की पारी
194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत ही खराब रही थी। 11 रन पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डिकॉक (4) और देवदत्त पडिक्कल (0) को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा था। वहीं, आईपीएल डेब्यू करने वाले नांद्रे बर्गर ने आयुष बदोनी (1) को आउट किया। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने दीपक हुड्डा (इम्पैक्ट प्लेयर) के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। हुड्डा बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। वह 13 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद राहुल ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर 52 गेंद में 85 रन की साझेदारी निभाई। राहुल ने आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक लगाया। हालांकि, इसके बाद वह तुरंत आउट हो गए। उन्हें संदीप शर्मा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। राहुल ने 44 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं पूरन ने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरन 41 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रुणाल तीन रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से बोल्ट ने दो विकेट लिए। वहीं, बर्गर, अश्विन, चहल और संदीप को एक-एक विकेट मिला।