फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 rishabh pant showed the magic of wicketkeeping in dc vs pbks, stumped Jitesh sharma

IPL 2024: मैदान पर लौटते ही पंत ने बिखेरा विकेटकीपिंग का जलवा, गोली की रफ्तार से किया जितेश का 'शिकार'

Sat, 23 Mar 2024 09:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Mar 2024 09:30 PM IST
सार

पंजाब किंग्स के दमदार बल्लेबाज जितेश शर्मा को ऋषभ पंत ने स्टंप आउट कर दिया। कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने  रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी जिसकी वजह से उनका पांव हवा में रह गया, तभी पंत ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया।

विज्ञापन
IPL 2024 rishabh pant showed the magic of wicketkeeping in dc vs pbks, stumped Jitesh sharma
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच के जरिए ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की। 15 महीने बाद एक्शन में लौटे स्टार खिलाड़ी ने विकेटकीपिंग के दौरान घातक प्रदर्शन किया। उन्होंने गोली की रफ्तार से स्टंपिंग करते हुए जितेश शर्मा को आउट कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब ने चार गेंदों के शेष रहते हुए चार विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 18 रन बनाए जबकि अभिषेक पोरेल 32 रन बनाकर नाबाद रहे। वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में दिल्ली के लिए नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने अंदाज में विकेटकीपिंग करते दिखे पंत
पंजाब किंग्स के दमदार बल्लेबाज जितेश शर्मा को ऋषभ पंत ने स्टंप आउट कर दिया। कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने  रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी जिसकी वजह से उनका पांव हवा में रह गया, तभी पंत ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। पंत की जबरदस्त विकेटकीपिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। पंत की यह स्टंपिंग इसलिए भी खास है क्योंकि सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनके पैर की सर्जरी हुई थी। माना जा रहा था कि इस सीजन में वह विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह अपने पुराने अंदाज में नजर आए। 

21 वर्षीय बल्लेबाज ने दिखाया दम
दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए। 19वें ओवर तक दिल्ली का स्कोर आठ विकेट पर 149 रन था और पोरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से टीम 174 रन तक पहुंच गई। हालांकि, दिल्ली यह मैच चार विकेट से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed