{"_id":"664c12707c4b22e1110569b8","slug":"ipl-2024-respect-has-to-be-earned-after-end-of-playoff-journey-dhoni-said-a-heart-winning-thing-csk-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'इज्जत कमानी पड़ती है', प्लेऑफ का सफर खत्म होने के बाद धोनी ने कही दिल जीत लेने वाली बात, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'इज्जत कमानी पड़ती है', प्लेऑफ का सफर खत्म होने के बाद धोनी ने कही दिल जीत लेने वाली बात, जानें
Tue, 21 May 2024 09:08 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 21 May 2024 09:08 AM IST
सार
चेन्नई ने अपने घर में आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। चेपॉक में पांच विकेट से जीत के बाद लैप ऑफ ऑनर लिया था। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार भी जताया था।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो चुका है। आरसीबी ने 18 मई को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में टीम को करारी शिकस्त दी और प्लेऑफ में जगह बनाई। इस मैच के बाद धोनी का एक बयान काफी चर्चाओं में बना हुआ है। उन्होंने कहा, "एक कप्तान के रूप में इज्जत कमानी पड़ती है।" धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने पांच बार आईपीएल के इतिहास अपने नाम किया। हालांकि, यह सीजन टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा।
इस बीच धोनी का एक बयान काफी चर्चाओं में हैं जिसमें वह कप्तानी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, दुबई आई 103.8 से खास बातचीत के दौरान धोनी ने दिल जीत लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा, "एक लीडर के तौर पर आपको इज्जत कमानी पड़ी है। आप लोगों को आदेश देकर इज्जत हासिल नहीं कर सकते। इज्जत आपको कमानी ही होगी। आपको उदाहरण देकर खुद को साबित करना होता है। कामयाबी के वक्त तो आप बता सकते हैं कि हमें ये करना चाहिए लेकिन जब मुश्किल समय आता है तो वो मौका होता है जब आपके व्यवहार में कोई फर्क नहीं आना चाहिए। वो समय होता है जब आप इज्जत हासिल करते हैं।"
चेपॉक में थाला ने लिया था 'लैप ऑफ ऑनर'
चेन्नई ने अपने घर में आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। चेपॉक में पांच विकेट से जीत के बाद लैप ऑफ ऑनर लिया था। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार भी जताया था। इस दौरान थाला का साथ देने के लिए 'चिन्ना थाला' सुरेश रैना भी मौजूद रहे थे। वहीं, टीम मैनेजमेंट ने सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक पहनाया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
आरसीबी के खिलाफ गरजा धोनी का बल्ला
आरसीबी के खिलाफ खेले गए 68वें आईपीएल मैच में धोनी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और 13 गेंदों में 25 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 192.30 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर यश दयाल ने उन्हें स्वप्निल सिंह के हाथों कैच आउट कराया। माना जा रहा है कि धोनी अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरे थे। हालांकि, अब तक स्टार क्रिकेटर की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।